Crime News नीट परीक्षा बाद लापता छात्रा का शव मिला नदी, मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिसCrime News नीट परीक्षा बाद लापता छात्रा का शव मिला नदी, मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस

न्यू सीरिज न्यूज, इंदौर
Crime News Indore : एमपी के इंदौर से दुख भरी खब आई है। जहां पर नीट की परीक्षा देने के बाद एक 20 साल की छात्रा लापता हो गई और बाद में उसका शव नर्मदा नदी मिला। छात्रा के लापता होने का पता चलते ही इंदौर पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया तो वह नर्मदा नदी के आसपास मिली।

बाद में तलाश करने के बाद छात्रा का शव नर्मदा नदी में मिला। पुलिस को आशंका है कि छात्रा ने नीट परीक्षा केंद्र से निकलते ही नर्मदा नदी पर पहुंच गई और उसने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और छात्रा के मौत के कारणों का पता लगा रही है।

परिजनों का कहना है कि छात्रा के नीट परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही फोन आया था और उसने दस मिनट में घर पर आने की बात कही थी, लेकिन परीक्षा देने गई बेटी वापस घर तो आई, लेकिन मृत अवस्था में। लोगों ने बताया कि छात्रा नीट परीक्षा के असवाद में आ गई थी और उसने नर्मदा पुल के ऊपर से छलांग लगा दी।

Crime News स्टोरी

एमपी के इंदौर जिले के गांव लसुड़िया निवासी अकाउंटेंट पिता रामानंद यादव (53) ने भंवरकुआं थाने में बताया था कि उनकी बेटी निक्की यादव (20) रविवार को नीट एग्जाम देने महू गई थी।

परीक्षा देने के बाद उसकी बेटी का रात 8 बजे किसी राहगीर के फोन आया कि पिता जी मेरा फोन बंद हो गया है और मैं बस से भंवरकुआं चौराहा पर आ रही हूं, लेकिन परिवार के लोग उसके आने का इंतजार करते रहे, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। जहां पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद परिवार के लोगों ने सोमवार सुबह थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। जब पुलिस ने मामला दर्ज करके छात्रा के फोन की मोबाइल ट्रैक किया तो आखिरी लोकेशन बड़‌बाह में मिली। जब पुलिस व परिवार के लोग निक्की यादव की तलाश कर रहे तो इसी दौरान सूचना मिली कि पीटामली नर्मदा तट पर ग्रामीणों ने एक युवती का शव देखा।

शव को नदी से बाहर निकाला हुआ है। जब परिवार के लोगों को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी पहचान निक्की यादव के रूप में हुई। पुलिस की आशंका के मुताबिक, परीक्षा बाद निक्की अवसाद में बड़वाह पहुंची और पुल से नर्मदा में छलांग लगा दी। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

 

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए को 20 % बढ़ाया, अब इतना मिलेगा वेतन

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।