Authors

नई सीरीज न्यूज वेबसाइट बेहद प्रतिबद्ध पत्रकारों के समूह द्वारा तैयार किया गया है। इस समूह में 20 तक देश के प्रमुख अखबार दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, पंजाब केसरी, हरिभूमि, राजस्थान पत्रिका समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दे चुके है। newseriesnews.com की टीम के सभी पत्रकार खबरों को पुष्टि के बाद ही प्रकाशित करते हैं। इसमें पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी गलत या अपुष्ट खबर पाठकों तक नहीं पहुंचे। हमारी टीम का लक्ष्य एक साफ और सुरक्षित समाजिक माहौल बनाने का है और पाठकों की खबरों पर विश्वसनीयता बनाना है। नई सीरीज न्यूज की टीम का कोई भी सदस्य किसी राजनीतिक दल, धर्म की पैरोकारी नहीं करता है। नई सीरीज न्यूज के न्यूजरुम में विविधताओं का पूरा सम्मान किया जाता है।

1 जोगेंद्र दूहन, सीनियर एडिटर नई सीरीज न्यूज वेबसाइट 

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।

2 धर्मबीर शर्मा, सीनियर एडिटर, नई सीरीज न्यूज वेबसाइट

मैं धर्मबीर दैनिक जागरण में बतौर चीफ रिपोर्टर के तौर पर तीन साल तक सेवाएं दी। इससे पहले लगातार दस साल तक देश का प्रमुख समाचार पत्र अमर उजाला में चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत रहा। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक पंजाब केसरी, दैनिक आज समाज भी कई संस्थानों के साथ काम कर चुका हूं। 19 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। फिलहाल मेरा डिजिटल प्लेटफार्म हरियाणा डेयरी के नाम से फेसबुक, यूट्यूब चल रहा है।

3  अनिल कुमार, एडिटर नई सीरीज न्यूज वेबसाइट

अनिल कुमार नई सीरीज न्यूज वेबसाइट में बतौर एडिटर कार्यरत हूं। इससे पहले मीडिया क्षेत्र में 15 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक अमर उजाला जींद , दैनिक हरिभूमि रायपुर के साथ कई डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी सेवाएं दे चुका हूं। मेरा मनोरंजन की खबर जैसे बॉलीवुड की पुराने कलाकार व पुराने गानों के इतिहास व भोजपुरी, हरियाणावीं फिल्म इंडस्ट्री की खबरों पर मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।

4. प्रदीप कौशिक  एडिटर, नई सीरीज न्यूज वेबसाइट

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।