Jind news bus route divert pm modi jind visitJind news bus route divert pm modi jind visit

न्यू सीरिज न्यूज, जींद। पीएम नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करने जींद (Jind news) आ रहे हैं। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जो पांडू पिंडारा में होगी। कार्यक्रम को देखत हुए शहर में भीड़ कम करने के लिए रोडवेज ने हांसी, हिसार, असंध, कैथल, नरवाना जैसे लोकल रूट पर चलने वाली बसों का संचालन 17 जुलाई तक फ्लाईओवर से करने का निर्णय लिया है।

पहले यह बस शहर के अंदर से होकर जाते हुए अपने निर्धारित रूट पर निकलती थी। ऐसे में इन रूट पर जाने वाले यात्रियों को 17 जुलाई तक बस स्टैंड से ही बस पकड़नी होगी। आमतौर पर हांसी, हिसार, बरवाला, असंध, करनाल, कैथल लोकल, नरवाना रूट की बस बस स्टैंड से निकलकर गोहाना रोड से होते हुए लघु सचिवालय, नागरिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, रानी तालाब, एसडी स्कूल, सफीदों गेट, रुपया चौक, सब्जी मंडी मोड़ से होते हुए पटियाला चौक पर बस जाती हैं।

Jind news : फ्लाईओवर से होकर गुजरेंगी बसें

शहर में लघु सचिवालय, पुराना बस स्टैंड, रुपया चौक व पटियाला चौक से काफी संख्या में यात्री इन रूट पर जाने के लिए बस पकड़ते हैं। यहां से उन्हें बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस कारण यात्रियों का समय और आटो का किराया बचता है। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी में प्रशासनिक व राजनीतिक कार्यकर्ता की लगातार मीटिंग चल रही हैं।

Jind news bus route divert pm modi jind visit
Jind news bus route divert pm modi jind visit

इस कारण शहर में जाम की स्थिति को काम करने के लिए लोकल रूट पर चलने वाली बसों को फ्लाईओवर से होते हुए चलने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं रोहतक, भिवानी, पानीपत व गोहाना रूट पर चलने वाली बस फ्लाईओवर के नीचे से शहर के बाहर से ही अपने निर्धारित स्थान की ओर चली जाती हैं।

यह खबर भी पढ़ें :  विदेश में बैठे गैंगस्टर की जींद की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

Jind news  : अलग-अलग रूट पर चलती हैं इतनी प्राइवेट बस

डिपो में जिलेभर में अलग-अलग रूटों पर 162 प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 निजी बसें शामिल हैं।

17 जुलाई तक शहर में नहीं जाएगी कोई भी बस

17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं।शहर में भीड़ कम करने के लिए 17 जुलाई तक हांसी, हिसार, असंध, नरवाना, कैथल रूट सहित अन्य रूट की बसों को शहर में जाने की अनुमति नहीं है और फ्लाईआेवर से होते हुए अपने निर्धारित रूट की ओर निकलेंगी। 17 जुलाई के बाद बसों का संचानल शहर के अंदर से कर दिया जाएगा।
–विजय कुंडू, डीआइ बस स्टैंड जींद

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।