Jind Crime Latest : जींद में अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने हत्या के मामले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने पांचों को 28000-28000 रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना राशि नहीं भरने की सूरत में अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
जिला पुलिस पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव शाहपुर निवासी वीरेंद्र की गांव के ही उनके परिवार के लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े में लगी चोट के चलते वीरेंद्र की मौत हो गई थी। इस मामले में जींद सदर थाना पुलिस ने 15 जून 2019 को हत्या का मामला दर्ज किया था।
इस मामले में अदालत ने गांव शाहपुर निवासी प्रदीप, मुकेश, दिनेश व कैलाशों तथा राजबाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जींद सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में आरोपी प्रदीप, मुकेश, दिनेश व कैलाशों तथा राजबाला को गिरफ्तार कर लिया था और अदालत में चालान पेश किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।
अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश सौरभ गुप्ता कि अदालत ने मामले कि सुनवाई करते हुए आरोपी प्रदीप, मुकेश, दिनेश व कैलाशो व राजबाला हमला करके हत्या करने, धमकी देने का दोषी ठहराया। सोमवार को अदालत ने पांचों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके अलावा प्रत्येक पर 28000-28000 रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना राशि नहीं भरने की सूरत में अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
जींद पुलिस ने कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने लोगों से आह्वान किया कि अगर आपके आसपास कोई अवैध काम हो रहा है तो तुरंत ही इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे, ताकि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

