Jind News भारी बारिश में सड़कों पर उतरी जींद पुलिसJind News भारी बारिश में सड़कों पर उतरी जींद पुलिस

Jind News Today : जींद शहर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बीच में हरियाणा पुलिस के जवान सड़कों पर डटे रहे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सड़क के बीच में खड़ा होकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभाले रखा। अक्सर देखने को मिलता है कि भारी बारिश के बीच में सड़कों पर जाम लग जाता है, लकिन सोमवार को पुलिस सड़कों पर रहने के चलते सभी मार्ग सुचारू रूप से चलते हुए नजर आए।

तेज बारिश के बावजूद यातायात पुलिसकर्मी लगातार विभिन्न प्रमुख चौक, चौराहों एंव व्यस्त मार्गों पर डटे रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। पुलिस कर्मियों के इस काम के लिए पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने सहराना की।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव एवं फिसलन जैसी परिस्थितियां बनने के बावजूद जींद यातायात पुलिस के जवानों ने बिना किसी परेशानी की परवाह किए अपने निर्धारित स्थानों पर रहकर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया।

Jind News  भारी बारिश में सड़कों पर उतरी जींद पुलिस
Jind News भारी बारिश में सड़कों पर उतरी जींद पुलिस

जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, अनावश्यक जल्दबाजी से बचने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया । जिससे आमजन ने पुलिस के इस कार्य कि सराहना की ।

जींद पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विपरीत मौसम में भी पुलिसकर्मियों की तत्परता एवं सेवा भावना यह दर्शाती है कि जींद पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जींद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें, जलभराव वाले मार्गों पर सतर्कता से वाहन चलाएं तथा किसी भी आपात स्थिति या यातायात संबंधी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

जींद में 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को उम्रकैद, सात साल पुराने मामले में हुई सजा

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।