न्यू सीरिज न्यूज (HTET Exam) : हरियाणा में आज दो शिफ्टों में एचटेट का एग्जाम होना है। सुबह और शाम की शिफ्ट में एग्जाम को लेकर रोडवेज प्रबंधन ने पूरी तैयारी की है और अभ्यार्थियों को एग्जाम सेंटर तक रोडवेज बसें पहुंचाएंगी। दूसरे जिलों से जींद में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों को घबराने की जरूरत नही है। उन्हें तय समय पर रोडवेज बसों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा
बता दें कि आज यानि 5 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में लेवल 2 की परीक्षा में 6813 अभ्यर्थी व सायंकालीन सत्र में लेवल 1 की परीक्षा में 1791 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बार जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को केंद्रों तक समय पर पहुंचाने और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है।
HTET Exam : गांवों से भी चलेंगी परीक्षा केंद्रों के लिए बसें
जींद बस अड्डा के ट्रैफिक मैनेजर वीरेंद्र पाल ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जींद, नरवाना और सफीदों से विशेष प्रबंध किए गए हैं। गांवों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाने के लिए 34 विशेष बसों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के मद्देनजर चार जुलाई से पांच जुलाई तक जींद रोडवेज के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं ताकि परिवहन व्यवस्था में कोई बाधा न आए।

परीक्षार्थियों को मुख्य बस स्टैंड से उनके संबंधित 22 परीक्षा केंद्रों तक छोड़ने के लिए विशेष शटल सर्विस शुरू की गई है। इसके लिए जींद बस स्टैंड पर छह विशेष बूथ बनाए गए हैं, जहां 18 बसें लगातार चक्कर लगाएंगी। किसी भी तकनीकी खराबी या आपात स्थिति से निपटने के लिए छह अतिरिक्त (स्पेयर) बसों को भी रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावाए बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
HTET Exam को लेकर शनिवार को 3526 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 544 रहे अनुपस्थित
इससे पहले शनिवार दोपहर बाद करवाई गई अध्यापक पात्रता लेवल 3 (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पीजीटी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। शनिवार को परीक्षा को लेकर 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 14 परीक्षा केंद्रों पर 4270 परीक्षार्थियों में से 3726 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 544 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकल रहित संपन्न करवाने के लिए डीसी, एसपी, एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में उड़न दस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।
नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए थे। इस अवधि में परीक्षा केंद्रों के आसपास साइबर कैफे, फोटोकापी, प्रिंटिंग, स्कैनिंग व इसी प्रकार की अन्य गतिविधियों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहा। परीक्षा को नकल रहित संपन्न करवाने के लिए बोर्ड द्वारा सभी कमरों में जैमर लगाए गए थे।

HTET Exam : बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक जाएंगी बसें
रविवार को दो शिफ्टों में परीक्षा है। अगर अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होती है तो रोडवेज बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। वहीं दो से तीन बस स्पेयर के रूप में भी रखी हुई हैं।वहीं एचटेट परीक्षा के लिए बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए ठहरने की निश्शुल्क व्यवस्था महाराजा अग्रसेन सदाव्रत पालिका बाजार में उपलब्ध करवाई गई है।
परीक्षा केंद्रों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा : डीसी
डीसी डा. वैशाली शर्मा ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व नकल रहित तरीके से संपन्न करवाने को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। उन्होंने स्वयं कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में बिना चेकिंग किए प्रवेश नहीं कर पाया है। थ्रीलेयर सुरक्षा अपनाई गई है। अभ्यार्थियों की जांच कर परीक्षा केंद्र में भेजा जा रहा है। जैमर भी लगाए गए हैं। अगर कोई बच्चा किसी वजह से लेट होता है तो पुलिस पीसीआर अपनी गाड़ी से उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का प्रबंध किया गया है।
IAS-HCS Transfer List : हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, 15 IAS-HCS अधिकारियों की ट्रांसफर

