न्यू सीरिज न्यूज, मुंबई (tamannaah Bhatia) : इंटरनेशनल योगा डे पर बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी फिटनेस वर्कआउट की वीडियो से फैंस को प्रेरित किया है। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इस वीडियो पर एक लाइन का कमेंट किया, जिसके बाद यह वीडियो छा गई और गूगल की ट्रेडिंग तक में आ गई। दूसरे कई सेलिब्रिटी भी इस वीडियो पर अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्मों से ब्रेक लिए हुए हैं और काफी समय से उनकी कोई नई फिल्म नहीं आई है लेकिन फिटनेस के मामले में वह किसी तरह का समझौता नहीं कर रहे और कंटिन्यू अपना वर्कआउट कर रहे हैं। इसका उदाहरण अब योगा दिवस पर देखने को भी मिला, जब अपने वर्कआउट की वीडियो के स्टेप से सभी को ओ माई गॉड बोलने पर मजबूर कर दिया।
Tamannaah Bhatia के रिएक्शन के बाद आई कमेंट की बहार
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली वर्कआउट की वीडियो में सिद्धार्थ जिम में नीचे लेटे हुए हैं और केवल हाथों के सहारे पूरे शरीर को बैलेंस करते हुए दोनों टांगो को ऊपर की तरफ 90 डिग्री पर किया है और केवल हाथों, गर्दन के सहारे अटके नजर आ रहे हैं। इसे कैलिस्थेनिक्स एक्सरसाइज कहा जाता है और बेहद कठिन मानी जाती है। यह एक्सरसाइज कंधों, गर्दन के पीछे वाले हिस्से, पेट तक की मांसपेशियों पर काफी दबाव डालता है, इसलिए इसे आसान एक्सरसाइज नहीं कहा जा सकता। इसी में एक और पोज दिया है, जिसमें केवल गर्दन रख कर पूरे शरीर को 70 डिग्री के एंग्ल पर ऊपर की तरफ ले गए हैं।

अपनी वर्कआउट वीडियो के साथ सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा है कि “No shortcuts. Just consistency”। इसका मतलब है कि किसी तरह का कोई शार्टकट नहीं है, केवल निरंतरता है। इसके यूं तो अलग-अलग मायने निकल रहे हैं लेकिन अपने वर्कआउट पर भी यह बात फिट बैठती है कि इस तरह की फिटनेस का कोई शॉर्ट कट नहीं है। यह केवल निरंतरता से ही संभव है।
वीडियो डालते ही वायरल हो गया और अलग-अलग रिएक्शन आने लगे। बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस में शामिल तमन्ना भाटिया, जो कि खुद भी फिटनेस की प्रेरणा देती हैं, ने एक लाइन की रिएक्शन देते हुए लिखा कि “Killing it 💪💪💪”। इसके बाद तो कमेंट की बहार ही आ गई।
Tamannaah Bhatia खुद भी रखती हैं अपना फिगर मेंटेंन
बता दें तमन्ना भाटिया अपने फिगर को काफी मेंटेन रखती हैं और खुद भी वर्कआउट करती हैं। सिद्धार्थ की पोस्ट पर एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि “You are the rock”, जबकि हजारों और कमेंट आए हैं। 37 वर्षीय तमन्ना भाटिया अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिन्दी फिल्मों में अभिनय करती हैं। तमन्ना भाटिया अब तक 89 फिल्मों में काम कर चुकी हैं और तीन संतोषम फिल्म पुरस्कार, दो सिम्मा पुरस्कार और कलाईममानी पुरस्कार जीत चुकी हैं। तमन्ना भाटिय का आज की रात गाना सुपर-डुपर हिट रहा था।

पिछले लगभग एक साल से सिद्धार्थ मल्होत्रा की कोई नई फिल्म नहीं आई। 2025 में उनकी परम सुंदरी फिल्म आई थी। उसके बाद फैंस सिद्धार्थ की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। पिछले काफी समय से सिद्धार्थ का कोई जिक्र नहीं हो रहा था लेकिन फिटनेस वर्कआउट वीडियो ने फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

