न्यू, सीरिज न्यूज, बिजनेस डेस्क
Soyabean Bhav aaj : एमपी की मंडियों व प्रसंस्करण संयंत्रों ने सोयाबीन उत्पादक, स्टाक करने वालों को झटका दिया है। सोयाबीन के रेट में अचानक ही भारी कटौती की गई है। इसके कारण सोयाबीन के भाव में 300 रुपये से 500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गिरावट दर्ज की गई है।
सोयाबीन के भाव (Soyabean Bhav) में कटौती करके एमपी की मंडियों में सोयाबीन की आवक में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोयाबीन के भाव में लगातार उतार चढ़ाव के कारण खरीदार भी पीछे हट रहे है। आपको बता दे कि सोयाबीन की सबसे ज्यादा खेती मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान के क्षेत्र में की जाती है।
इस बार इन क्षेत्र में बारिश की कमी के कारण फसल की बुआई भी कमी आई है, लेकिन फिलहाल इन क्षेत्र में मानसून सक्रिय हुआ है। बारिश होने के बाद सोयाबीन की बुआई में तेजी आ सकती है और अच्छी बारिश होती है तो उत्पादन भी बढ़ने वाला है।
Soyabean Bhav में कटौती के कारण
सोयाबीन के भाव में कटौती के कई कारण बने हुए है। जहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोयाबीन के भाव में दबाव बना हुआ है और घरेलू कारक भी इसके लिए सामान्य नहीं माने गए है। इसी कारण मंडियों और प्रसंस्करण संयंत्रों द्वारा कीमतों में 300-500 रुपए प्रति क्विंटल तक की कटौती की गई है।
हालांकि देश के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मानसून की प्रगति और बुवाई के रुझान कीमतों को तय कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से आगामी सप्ताह में मानसून की अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे में अच्छी बारिश होती है तो सोयाबीन की बिजाई बढ़ सकती है।
विभिन्न मंडियों में दलहन व Soyabean Bhav
लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1570 से 1590, मुंबई मूंगफली तेल 1600, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1430 से 1440, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1365 से 1370, मुंबई सोया रिफाइंड 1460, मुंबई पाम तेल 1460,
इंदौर पाम 1525, राजकोट तेलिया 2480, गुजरात लूज 1525, कपास्या तेल इंदौर 1470 रुपए। तिलहन सरसों निमाड़ी (बारीक) 7500 से 7700, रायडा 6800, सोयाबीन 4300 से 7010 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 60000 रुपए टन।

दिसावरी मंडियां Soyabean Bhav
उज्जैनः गेहूं लोकवान 1725-2890, तिल्ली 7600-10601, मटर 2000, चना देशी 2890-6161, डॉलर 4150-7701, मूंग हरा 5400, 7126, सोयाबीन 3305-9675 रुपए प्रति क्विंटल।
देवासः गेहूं 1770 से 2907, सोयाबीन 1810 से 7900, डॉलर चना 4470 से 7850, चना 3880 से 5560, मसूर 6500 से 6700, करंज 4701 से 4889, सरसों 5901 से 6650, तिल्ली 7000 से 9050, आमचूर 4500, मूंग 6500 से 7210 रुपए।
खरगोन : गेहूं 2222 से 2730, चना 4500 से 6456, डॉलर चना 7011 से 8130, मक्का 1991 से 2200, तुवर 5101, सोयाबीन 6341 से 6830, मूंग 7050 से 7375 रुपए।
नामली. गेहूं 1801-2599, सोयाबीन 3040-6872, लहसुन 1612-22,512, प्याज 200-1290 रुपए प्रति क्विंटल।
आलोट, सोयाबीन 5221-7751, गेहूं 2250-2470, लहसुन 2000-13,800, प्याज 251-1751 रुपए प्रति किंटल।
सुखेड़ा. सोयाबीन 4000-6880, गेहूं 2100-2800, लहसुन 30,000 रुपए प्रति क्विंटल।
कालूखेड़ा. लहसुन 6000-21,701, प्याज 700-1550, धनिया 10000-15200, अलसी 8000-9200, मैथी 5500-6800, डॉलर चना 6500-7300, सोयाबीन 5000-6985, गेहूं 2250-2575 रुपए प्रति क्विंटल।
इंदौर मावा 340 रुपए किलो। उज्जैन मावा 280 रुपए किलो। रतलाम. मावा सफेद (बर्फी) 280, सफेद (दानेदार) 280, पीला 280 रुपए।

