aaj mandi ke bhav Indoreaaj mandi ke bhav Indore

न्यू सीरिज न्यूज, बिजनेस डेस्क

aaj mandi ke bhav Indore : विदेश से आने वाले माल में तेजी के चलते इंदौर की मंडी में उड़द भाव में उछाल आया है।अचानक ही दाल मिलर्स ने खरीद को बढ़ा दिया है। डिमांड बढ़ने के कारण भाव पर इसका असर दिखने को मिल रहा है।

व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार मानसून बारिश लेट होने के कारण उड़द फसल की बुआई प्रभावित हो सकती है और इस बार इसका रकबा भी कम होने वाला है। ऐसे में विदेश से आने वाले माल की डिमांड बढ़ गई है और वहां से महंगे रेट पर उड़द मिल रही है। आने वाले समय में उड़द में ओर तेजी देखी जा सकती है।

उधर चना के सबसे प्रमुख तथा मसूर के दूसरे सबसे बड़े निर्यातक देश ऑस्ट्रेलिया से 2025-26 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन में इन दोनों दलहनों के निर्यात शिपमेंट की स्थिति अलग-अलग देखी जा रही है। इसके तहत 2024-25 सीजन के मुकाबले देसी चना का निर्यात लगभग 4.50 लाख टन पीछे चल रहा है जबकि मसूर का निर्यात 5 लाख टन आगे हो गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया से अगस्त 2025 मई 2026 के दस महीनों में देसी चना का कुल निर्यात घटकर 14,06,643 टन पर अटक गया जबकि अगस्त 2024-मई 2025 के 10 महीनों में यह 18,55,079 टन पर पहुंच गया था। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5650, ऑस्ट्रेलिया 5900, तुवर लेमन 7700 व उड़द एफएक्यू 8300 रुपए।

aaj mandi ke bhav Indore
aaj mandi ke bhav Indore

दाल-दलहन aaj mandi ke bhav

दलहनः चना कांटा 6100 से 6125, विशाल 5900 से 5950, काबुली डॉलर 7200 से 8500, रशियन 5800, बिटकी 5200 से 5300, मसूर 5900 से 5950, तुवर महाराष्ट्र सफेद 7500 से 7700, महाराष्ट्र लाल 7800 से 8000, कर्नाटक 8100 से 8400, निमाड़ी 6500 से 7500, मूंग बेस्ट गर्मी का 7200 से 7300,

बोल्ड 7500 से 7800, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8700 से 9000, उड़द गर्मी का 8000 से 8600, ग्रेविटी क्लीन 8900 से 9100, हल्का 6000 रुपए क्विंटल। दालेंः चना दाल 7450 से 7550, मीडियम 7650 से 7750, बोल्ड

7950 से 8150, मसूर दाल मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, तुवर दाल सवा नंबर 7200 से 7400, फूल 8300 से 8600, बेस्ट तुवर दाल 9800 से 10900, ब्रांडेड तुवर दाल 12200, मूंग दाल 8900 से 9000, मूंग मोगर 10100 से 10200, बोल्ड 10400 से 10600, उड़द दाल मीडियम 10000 से 10200, बोल्ड 10300 से 10400, उड़द मोगर 10700 से 10900, बोल्ड 11100 से 11300 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव काबली चना (42-44) 9700, (44-46) 9400, (58-60) 7400, (60-62) 7200 रुपए।

शक्कर में ऊंचे भाव पर ग्राहकी हुई कम, नारियल में आया उछाल

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।