LPG Cylinder Chhoot :  केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को दी राहत, अब 45 दिन की बजाए 25 दिन में मिलेगा सिलेंडरLPG Cylinder Chhoot :  केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को दी राहत, अब 45 दिन की बजाए 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर

LPG Cylinder Chhoot Update : अगर आप एलपीजी गैस सिलेंडर देरी से मिलने से मिलने से परेशान है तो केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार की तरफ से यह राहत ग्रामीण क्षेत्रों के गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को दी है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के गैस उपभोक्ताओं को अब 20 दिन पहले गैस सिलेंडर मिल सकता है।

LPG Cylinder Chhoot पर केंद्र सरकार ने यह जारी किए आदेश

विश्व में बने विपरित लात को देखते हुए केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर देने की अवधि को बढ़ाकर 45 दिन कर दिया था, लेकिन अब इसको घटाकर 25 दिन कर दिया है।  यह आदेश ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्तओं के लिए केंद्र सरकार की तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए जारी किए गए है।

गैस उपलब्धता की स्थिति में सुधार के संकेतों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि एक जुलाई से ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडरों की दोबारा बुकिंग के लिए निर्धारित 45 दिन की अवधि घटाकर 25 दिन की जा सकती है।

मंत्रालय ने गैस वितरण कंपनियों को मौजूदा आपूर्ति व्यवस्था का आकलन करने और विभिन्न राज्यों की गैस एजेंसियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के बाद सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत देने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, पश्चिम एशिया में तनाव और आपूर्ति बाधित होने से इस वर्ष मार्च से एलपीजी वितरण पर नियंत्रण संबंधी व्यवस्था लागू की गई थी। गैस की कमी को देखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बुकिंग अंतराल तय किए गए थे। शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ता एक सिलिंडर लेने के 25 दिन बाद दूसरा सिलिंडर बुक करा सकते थे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 45 दिन निर्धारित की गई थी।

क्यों बढ़ाई गई थी बुकिंग अवधि

LPG Cylinder Chhoot : केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को दी राहत
LPG Cylinder Chhoot : केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को दी राहत

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हुई थी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मार्च से नियंत्रित वितरण व्यवस्था लागू की गई शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल तय किया गया उद्देश्य सभी उपभोक्ताओं तक समान रूप से गैस पहुंचाना था

रोडवेज AC बसों में 32, 58, 105 रुपये का किराया बना सिरदर्द, सिक्कों की भारी किल्लत

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।