Sensex Nifty fall on second day weekSensex Nifty fall on second day week

न्यू सीरिज न्यूज, बिजनेस डेस्क

Sensex Update Today : अमेरिका व ईरान के बीच में दोबारा से बनी तनातनी का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। हालांकि यह गिरावट ज्यादा नहीं, लेकिन मुख्य शेयरों पर लगातार दबाव बना हुआ है।

शेयर बाजार पर बिकवाली हैवी होने के कारण सेसेंक्स व निफ्टी दोनों ही लाल रंग में कारोबार करते हुए नजर आए। ऐसे में निवेशकों को सुबह ही निराशा हाथ लगी। हालांकि पहले ही अनुमान था कि मंगलवार को भी भारतीय बाजार पर दबाव बना रहेगा।

सेसेंक्स (Sensex) में 200 रुपये नीचे खुला

भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली हैवी होने के कारण सेसेंक्स (Sensex) सुबह ही लाल रंग में कारोबार करता हुआ नजर आया। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सेसेंक्स 76,728.37 पर बंद हुआ था। मंगलवार को जैसे ही ओपनिंग बेल बजी, उसके साथ ही सेसेंक्स रहे रंग में खुला।

जहां पर 77,005.51 पर सेसेंक्स (Sensex) की ओपनिंग हुई, लेकिन इसके बाद बिकवाली हैवी हो गई। सुबह 10 बजे तक सेसेंक्स ने 77,037.36 का हाई तक पहुंच पाया, लेकिन इसके बाद 200 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि सेसेंक्स मार्केट बंद होने तक रिकवर कर लेगा।

निफ्टी हरे रंग में खुली, लेकिन फिर बना दबाव

भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी पर भी बिकावली हैवी नजर आए। जहां पर निफ्टी शुरुआत में हरे रंग में खुली थी, लेकिन थोड़े ठहराव के बाद लाल रंग में कारोबार करती हुई नजर आई। सोमवार को निफ्टी 23,946.25 पर बंद हुई थी।

जहां पर मंगलवार को निफ्टी 24,032.05 पर ओपन हुई। इसके बाद निफ्टी पर दबाव बनात हुआ नजर आए। जहां पर मंगलवार सुबह 10 बजे निफ्टी लगभग 50 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आई।

हिसार एयरपोर्ट के पास 707 करोड़ रुपए से बनेगा मेगा IMSC, एयरपोर्ट, कॉरिडोर और इंडस्ट्री का संगम

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।