Welcome to the Jungle Film Release Date, Full Cast List, and StoryWelcome to the Jungle Film Release Date, Full Cast List, and Story

न्यू सीरिज न्यूज, मुंबई। बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार की नई फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) बनकर तैयार हो चुकी है। विशाल स्टारकास्ट वाली इस फिल्म की चर्चाएं फिल्मी गलियारों में खूब हो रही हैं। चर्चा भी क्यों न हो, फिल्म में दो, तीन, पांच नहीं बल्कि 36 एक्टर हैं और 3 साल में यह फिल्म बनकर तैयार हुई है। फिल्म में कई खास बाते हैं, आइए आपको बताते हैं वेलकम-3 फिल्म की कहानी और कौन से एक्टर इसमें कास्ट किए गए हैं।

वेलकम टू द जंगल को वेलकम सीरिज का तीसरा पार्ट माना जा रहा है। फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान का कहना है कि फिल्म को पूरा करने में 3 साल लग गए। बड़े-बड़े स्टार कलाकारों को एक साथ लेकर शूटिंग करना इतना आसान काम नहीं है।

कई बार तो एक ही सीन की शूटिंग कई हिस्सों में करनी पड़ी, क्योंकि कभी एक कलाकार उपलब्ध नहीं होता तो कभी दूसरा कलाकार समय पर नहीं शूटिंग में शामिल नहीं हो पाता था। एक्टर्स की तारीखें, लोकेशन तय करना, कहानी का प्रवाह बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी थी। वेलकम-3 एक कॉमेडी फिल्म और दर्शकों को इसमें भरपूर मनोरंजन मिलेगा।

Welcome To The Jungle की नई रिलीज डेट क्या है?

वेलकम टू द जंगल फिल्म की नई रिलीजिंग डेट 26 जून 2026 फाइनल हो चुकी है। 26 जून को नेटफलिक्स पर यह फिल्म रिलीज की जाएगी। 36 एक्टरों वाली यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन, मनोरंजन से भरपूर होगी। फिल्म के ट्रेलर को देखकर पता चल रहा है कि एक नकली फिल्म की शूटिंग करते समय फिल्म की पूरी टीम असली जंगल में निकल जाती है और बुरी तरह से फंस जाती है। पूरी फिल्म में जंग के बीच में ही कॉमेडी, एक्शन, रिएक्शन, मनोरंजन, कॉमिक सीन देखने को मिल सकते हैं। 
Welcome to the Jungle Film Release Date, Full Cast List, and Story
Welcome to the Jungle Film Release Date, Full Cast List, and Story

Welcome To The Jungle फिल्म में कौन कौन से कलाकार हैं

  • वेलकम टू द जंगल में कौन-कौन से सितारे हैं?, देखें नीचे पूरी लिस्ट
  • अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
  • सुनील सेट्टी (Suniel Shetty)
  • संजय दत्त (Sanjay dutt)
  • दिशा पटानी (Disha Patani)
  • जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)
  • परेश रावल डॉ. घूंघरू के रूप में
  • लारा दत्ता (Lara Dutta)
  • उर्वसी रोतेला (Urvashi Rautela)
  • राजपाल यादव (Rajpal Yadav)
  • रवीना टंडन (Raveena Tandon)
  • अरसद वारसी (Arshad Warsi)
  • जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff)
  • जाकिर हुसैन (Zakir Hussain)
  • बिंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh)
  • यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma)
  • आफताब सिवदासानी (Aftab Shivdasani)
  • फरीदा जलाल (Farida Jalal)
  • जॉनी लीवर (Johny Lever)
  • सियाजी सिंदे (Sayaji Shinde)
  • किरण कुमार (Kiran Kumar)
  • तुषार कपूर (Tusshar Kapoor)
  • किकू सारदा (Kiku Sharda)
  • फिरोज खान (Feroz Khan)
  • पंकज धीर (Pankaj Dheer)
  • मुकेश तिवारी (Mukesh Tiwari)
  • दलेर मेहंदी (Daler Mehndi)
  • श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade)
  • पुनीत इस्सार (Puneet Issar)
  • सुदेश बेरी (Sudesh Berry)
  • कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek)
  • नवाब शाह (Nawab Shah)
  • हेमंत पांडे (Hemant Pandey)
  • अर्जुन फिरोज खान (Arjun Firoz Khan)
  • वरीही कोडवारा (Vrihi Kodvara)
  • मिका सिंह (Mika Singh)
  • अभिषेक सागर (Abhishek Sagar)

Welcome To The Jungle फिल्म कॉमेडी के साथ एडवेंचर तड़का

फिल्म के निर्माण से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तुलना में यह फिल्म काफी अलग होगी। फिल्म के 36 एक्टर, बड़े सेट, एक्शन, कॉमिक टाइमिंग, कॉमेडी समेत काफी चीजें दर्शकों के लिए यूनिक साबित होंगी। जंगल के दृश्य भी दर्शकों को खूब भाने वाले हैं। हंसी मजाक के अलावा कहानी में काफी दूसरे सीन भी हैं, जिनसे दर्शक बोरियत महसूस नहीं करेंगे। निर्माताओं को उम्मीद है कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करेगी।

फिल्म के निर्देशक अहमत खान का मानना है कि Welcome To The Jungle movie केवल पारंपरिक कॉमेडी फिल्म नहीं होगी, बल्कि इसमें दर्शकों को कहानी के भीतर कई नए और रोमांचक मोड़ देखने को मिलेंगे। फिल्म की खासियत इसकी भव्यता और विविधता है। कहानी में कई ऐसे किरदार हैं जो अलग-अलग परिस्थितियों में हास्य पैदा करते हैं, लेकिन इसके साथ ही फिल्म में रोमांच और एडवेंचर का भी तड़का लगाया गया है।

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।