न्यू सीरिज न्यूज (PM Kisan 23v Kist update) : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 2 हजार रुपए की 23वीं किस्त को लेकर साढ़े 9 करोड़ किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। कुछ ही देर में 23वीं किस्त का अपडेट चेक कर पाएंगे। पीएम किसान निधि के 2000 रुपए आए हैं या नहीं, आधार के जरिए, मोबाइल नंबर के जरिए और रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए कैसे स्टेट्स चेक होगा, आइए जानते हैं।
आज पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से बटन दबाकर लाभार्थी किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपए की किस्त जारी करेंगे। बंगाल में जीत के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी इस तरह के कार्यक्रम में पहुंचे थे। आज एक ही झटके में साढ़े 9 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्तों के 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
बताते चलें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र लाभार्थी किसानों को साल में 6000 रुपए मिलते हैं। दो-दो हजार रुपए की किस्ते हर चौथे महीने में जारी की जाती है। साल 2026 की यह दूसरी किस्त होगी और योजना के शुरू से लेकर अब 23वीं किस्त होगी। इससे पहले मार्च 2025 में 13 तारीख को आई थी।
PM Kisan 23v Kist नहीं आई तो ऐसे चेक करें
हालांकि अभी भी लाखों किसानों की किस्त रूकी हुई है और उम्मीद है कि इस बार उनकी किस्त जारी हो जाएगी लेकिन अगर इस बार भी किस्त नहीं आई तो संबंधित क्षेत्र के एग्रीकल्चर ऑफिस में जाकर अपने अकाउंट का स्टेट्स चेक करवाना होगा। अगर आपकी केवाईसी, फार्मर आईडी अपडेट नहीं होगी तो फिर आपकी राशि रूक सकती है और फिर से अगली किस्त के लिए इंतजार करना होगा। अगर घर बैठे अपनी किस्त का स्टेट्स चेक करना है तो pmkisan.gov.in पर जाकर Beneficiary List में अपना नाम चेक किया जा सकता है।

PM Kisan 23v Kist को लेकर स्टेप वाइज KYC करने का तरीका
पीएम किसान सम्मान निधि की ऑनलाइन KYC अपडेट के लिए हमें सबसे पहले पोर्टल pmkisan.gov.in पर Know Your Status में जाना होगा। इसमें पता चल जाएगा कि केवाईसी हुआ है या नीं। अगर केवाईसी नहीं हुई तो फिर CSC पर जाकर बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन करवानी होगी। इसके जरिए हम अपनी केवाईसी कंप्लीट कर सकते हैं।
मोबाइल से देखें पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेट्स
अपने एंड्रायड मोबाइल से PM Kisan Status Check के लिए हमें अपने फोन के प्ले स्टोर में जाकर पीएम किसान एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप खोलने के बाद इसमें Know Your Status पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालकर इससे ओटीपी डालकर चेक कर सकते हैं कि हमारी कितनी किस्त अब तक आ चुकी हैं। अब तक आई सभी किस्तों की डिटेल यहां चेक की जा सकती हैं।

इसके अलावा फोन पर सीधे ही चेक करने के लिए गूगल क्रोम पर जाकर पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in खोलें। इसके बाद Beneficiary List पर क्लिक करें। इसके बाद अपने प्रदेश, जिले का नाम, ब्लॉक का नाम और फिर गांव का नाम सिलेक्ट करें। इससे पूरे गांव के लाभार्थियों की लिस्ट आ जाएगी। इसमें नाम के हिसाब से सर्च कर के भी चेक किया जा सकता है।
आधार कार्ड से पीएम किसान सम्मान निधि स्टेटस चेक
आधार कार्ड के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेट्स चेक करना हो तो पीएम किसान सम्मान निधि वाले पोर्टल पर जाकर Know Your Status पर क्लिक करना होगा इसमें अपना आधार कार्ड नंबर के जरिए स्टेट्स चेक करने का ऑप्शन क्लिक कर के अपना आधार नंबर डालना होगा और फिर आधार से रजिस्टर नंबर पर ओटीपी लेने के बाद इसे भरना होगा। इससे हमारा रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा। वह रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लें दोबारा से Know Your Status पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें। इससे पूरी डिटेल आपके सामने होगी।

