New western Disturbance हरियाणा में नए पश्चिमी विक्षोभ से 13 जिलों में बारिशNew western Disturbance हरियाणा में नए पश्चिमी विक्षोभ से 13 जिलों में बारिश

New western Disturbance Update : हरियाणा में अगले तीन दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। हिसार मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा का मौसम बदलाव होने वाला है। जहां पर तेज आंधी के साथ अगले तीन दिन बारिश होने वाली है।

New western disturbance ने गर्मी से दी राहत

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हरियाणा में 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के 13 जिलों में आंधी के साथ बारिश होगी। इस बारिश को हरियाणा में प्री मानसून के तौर पर देखा जा रहा है।

अगले तीन दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है, हालांकि इस बार बार-बार नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में लोगों को ज्यादा गर्मी से राहत मिल है। हालांकि हिसार, भिवानी सहित काफी जिलों में शनिवार को भी हल्की बारिश हुई। अब मौसम विभाग ने 21 जून से 23 जून तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ डा. राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर 12:45 बजे जारी अल्पावधि में हिसार व भिवानी जिला के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जिसके अनुरूप दोपहर में मध्यम स्तर की बारिश हुई।

वहीं विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार 22 जून तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या बौछारें गिर सकती हैं।

New western disturbance सक्रिय होने से तीन दिन ऐसा मौसम रहने का अनुमान

हिसार मौसम वैज्ञानिक डा. मदन खिचड़ के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 21 जून को बारिश की ज्यादा संभावना है। रविवार को भिवानी, चरखी दादरी , जींद सहित कुल 13 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट रहेगा।

वहीं 22 जून को अलर्ट का असर थोड़ा सिमटने लगेगा। मुख्य रूप से भिवानी व चरखी दादरी आदि जिलों में आंधी, बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 23 जून से मौसम पूरी तरह से साफ होने का अनुमान है।

अब मानसून पकड़ेगा रफ्तार

मौसम विभाग ने पहले ही देश में कम बारिश की संभावना जताई हुई है और पिछले कई दिनों से मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 27 जून के बाद मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है, क्योंकि पश्चिमी बंगाल ने कम हवा का दबाव बनने वाला है। इसके बाद मानसून तेजी से मैदानी क्षेत्रों की तरफ बढ़ेगा और मानसून की बारिश की शुरुआत होगी।

 

हरियाणा रोडवेज की AC बसों में अब किसे मिलेगी मुफ्त और रियायती यात्रा, देखें विभाग के नियम

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।