न्यू सीरिज न्यूज
Mustard Procurement Update: केंद्र सरकार की तरफ से चार राज्यों के किसानों को खुशखबरी है। केंद्र सरकार की तरफ से फैसला लिया है कि चार राज्यों के किसानों की सरसों की खरीद को भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) द्वारा की जाएगी।
ऐसे में नेफेड द्वारा सरसों की खरीद करने के कारण डिमांड बढ़ने वाली है, क्योंकि सरसों की अधिकतर खरीद प्राइवेट परचेजर द्वारा की जाती है। ऐसे में नेफेड की खरीद शुरू होने से इस बार सरसों के भाव में उछाल आने वाला है। इसका सीधा फायदा मिलने वाला है। नेफेड द्वारा किसानों की सरसों की फसल को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य समर्थन यानी पीएसएस के माध्यम से की जाएगी।
इन राज्यों के किसानों की Mustard Procurement नेफेड
केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से चार राज्यों की सरसों की फसल को भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) द्वारा द्वारा खरीदने की योजना बनाई है। केंद्र सरकार द्वारा इसमें आसाम, छत्तीसगढ़, हरियाणा व गुजरात को शामिल किया गयाौ। इन राज्यों के किसानों से मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत सरसों की खरीद प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब उसकी नीलामी बिक्री आरंभ करने का निर्णय लिया गया है।
इन राज्यों से इतने टन सरसों खरीदेगा नेफेड
केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार नेफेड द्वारा सरसों की खरीद का कोटा निर्धारित किया गया है। इसके तहत आसाम में 77.15 टन, छत्तीसगढ़ में 255.15 टन, हरियाणा में 44,610 टन तथा गुजरात में 3221.22 टन सरसों खरीदी जाएगी। ऐसे में इन राज्यों से कुल 48163.52 लाख टन सरसों का खरीदा गया स्टॉक उपलब्ध है।

ई- नीलामी पोर्टल के माध्यम से खरीदी जाएगी सरसों
केंद्र सरकार द्वारा चार राज्यों की सरसों को ई नीलामी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। 10 जुलाई 2026 से विभिन्न ई- नीलामी पोर्टल के माध्यम से इस सरसों के स्टॉक की बिक्री आरंभ की जाएगी। केवल एमटीएमएस इंटिग्रेड पोर्टल्स ही अपने संबंधित प्लेटफार्म पर इस स्टॉक की नीलामी करने में समक्ष होंगे।
उपरोक्त राज्यों में नेफेड को स्थानीय कार्यालयों को सरसों के इस स्टॉक की नीलामी बिक्री के बारे में सूचना एवं जानकारी देने के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है ताकि खरीदारों को पूरी स्थिति के बारे में सही समय पर पता चल सके। देश की मंडियों में कुल सोयाबीन की 65 हजार बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 30 हजार, महाराष्ट्र में 20 हजार, राजस्थान में 7 हजार व अन्य राज्य में 8 हजार बोरी सोयाबीन की आवक हुई।
लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1560 से 1580, मुंबई मूंगफली तेल 1590, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1430 से 1435, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1365 से 1370, मुंबई सोया रिफाइंड 1450, मुंबई पाम तेल 1455, इंदौर पाम 1510, राजकोट तेलिया 2480, गुजरात लूज 1540, कपास्या तेल इंदौर 1470 रुपए।
तिलहन सरसों निमाड़ी (बारीक) 7600 से 7800, रायडा 6800, सोयाबीन 4300 से 6825 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 58500 रुपए टन।

