Haryana Weather : हरियाणा में सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक बारिश, 2 दिन फिर बारिश और आंधी की चेतावनीHaryana Weather : हरियाणा में सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक बारिश, 2 दिन फिर बारिश और आंधी की चेतावनी

Haryana Weather : उमस भरी गर्मी के बीच फिर राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 20 से 22 जून के बीच फिर से मौसम में बदलाव होगा। हालांकि इस बार जून महीने में सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। ऐसे में फिर से मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य बहुत कम बारिश भी दर्ज हुई है।

मौसम विभाग ने हरियाणा के कई क्षेत्रों के लिए 20 से 22 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग का कहना है कि 20 जून को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। अनुमान है कि इस दौरान 50 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है।

Haryana Weather फिर से बढ़ रहा

मई और जून महीने में गर्मी बढ़ने के साथ ही बारिश का असर रहा है। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक और फरीदाबाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया। हालांकि इससे पहले भी रोहतक हरियाणा में सबसे अधिक गर्म रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 40.6 और इसके बाद रोहतक में 40.2 दर्ज किया गया। दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

21 जून को बारिश की अधिक संभावना

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. एमएल खीचड़ के अनुसार शनिवार के मुकबाले रविवार यानी 22 जून को हरियाणा के अधिक क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान हिसार, सिरसा, रोहतक, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात के साथ पलवल और फरीदाबाद में भी बारिश होगी। यानी कुल 13 जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि 22 जून को हिसार, सिरसा, भिवानी, झज्जर जैसे जिलों में कुछ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में साफ रहेगा मौसम

डा. एमएल खीचड़ के अनुसार 20 जून को पंचकूल, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, राेहतक, झज्जर, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवत, मेवात और गुरुग्राम में मौसम साफ रहेगा। यानी जीटी बेल्ट के साथ मध्य हरियाणा और दक्षिण हरियाणा के बड़े क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा। इनमें से कुछ क्षेत्रों में 22 जून को बारिश होने की संभावना है। शनिवार को कुल 6 जिलों में बारिश की संभावना है।

पलवल सबसे अधिक और अंबाला में सबसे कम बारिश

वहीं जून महीने की बात की जाए तो पलवल में सबसे अधिक 107 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड हुई है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद में सामान्य से 92 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। हालांकि अंबाला में सामान्य से 71 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार जून महीने के दौरान महेंद्रगढ़ में 44.4 एमएम बारिश हुई है।

जबकि सामान्य बारिश 23.1 एमएम होती है। यानी करीब 92 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। फतेहाबाद जिला में 18.3 के मुकाबले 35.1 एमएम बारिश हुई है। यह भी सामान्य से 92 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार हिसार में सामान्य बारिश 20.4 एमएम होती है। वहीं इस बार 35.6 एमएम हुई है यह करीब 75 प्रतिशत अधिक हुई।

कम बारिश वाले जिलों में जींद में 7 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पंचकूला में 44 प्रतिशत, यमुनानगर में 56 प्रतिशत कम, चरखीदादरी में 1 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अंबाला में 71 और पानीपत में 8 प्रतिशत बारिश सामान्य से कम हुई है।

अधिक बारिश वाले क्षेत्र पिछड़ रहे

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो हरियाणा के ऐसे क्षेत्र जो बेहतर वर्षा वाले थे, वहां पर बारिश का प्रतिशत अधिक गिरा है। वहीं कम बारिश वाले क्षेत्रों में अधिक बारिश दर्ज की जा रही है। विशेषकर यमुनानगर, कैथल, अंबाला, करनाल और पंचकूला जैसे क्षेत्रों में अधिक बारिश रहती थी। जबकि गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़ जैसे क्षेत्रों में बारिश अधिक हुई है।

इसे भी पढे : बिजली कर्मी से झगड़े में बीच बचाव करने पर युवक को मारी गोली, 12 घंटे में पुलिस ने पकड़ा

By Dharmbir Sharma

मैं धर्मबीर दैनिक जागरण में बतौर चीफ रिपोर्टर के तौर पर तीन साल तक सेवाएं दी। इससे पहले लगातार दस साल तक देश का प्रमुख समाचार पत्र अमर उजाला में चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत रहा। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक पंजाब केसरी, दैनिक आज समाज भी कई संस्थानों के साथ काम कर चुका हूं। 19 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। फिलहाल मेरा डिजिटल प्लेटफार्म हरियाणा डेयरी के नाम से फेसबुक, यूट्यूब चल रहा है।