Soybean crop सोयाबीन फसल की बिजाई का 3 राज्यों में रकबा घटाSoybean crop सोयाबीन फसल की बिजाई का 3 राज्यों में रकबा घटा

न्यू सीरिज न्यूज, बिजनेस डेस्क
Soybean crop Update : सोयाबीन के भाव में लगातार तेजी के बावजूद व्यापारियों को इस बार सोयाबीन की फसल का रकबा बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है।

सोयाबीन के उत्पादक प्रदेश मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान में मानसून की बारिश धीमी होने के कारण सोयाबीन की बिजाई में कम रुचि दिखाई दे रहे है। अब तक सोयाबीन की बिजाई भी कम हुई है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में सोयाबीन में ओर तेजी देखने को मिल सकती है।

हालांकि सोयाबीन की फसल (Soybean crop) की बिजाई का कारण फसल से किसानों का मोह भंग नहीं, बल्कि बारिश की कमी मानी जा रही है। अगर अगले कुछ सप्ताह में अच्छी बारिश होती है तो सोयाबीन का रकबा बढ़ सकता है।

आपको बता दे कि भारत में सोयाबीन की सबसे ज्यादा खेती मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान में होती है। सोयाबीन फसल (Soybean crop) को भी पानी की ज्यादा जरुरत होती है, लेकिन इस बार मानसून काफी पीछे चल रही है। जहां पर समुंद्री राजस्थान से आगे नहीं बढ़ पा रही है।

Soybean crop का इन राज्यों में घटा रकबा

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चालू खरीफ सीजन में 19 जून 2026 तक सोयाबीन का कुल उत्पादन क्षेत्र 1.30 लाख हेक्टेयर पर ही पहुंच सकाकी है। जबकि पिछले साल की बात की जाए तो इस तिथि तक सोयाबीन की बिजाई (Soybean crop) क्षेत्र 2.5 लाख हेक्टेयर हो गई थी। ऐसे में इस साल अभी तक 1.20 लाख हेक्टेयर कम सोयाबीन की बिजाई हो पाई है। खरीफ कलिन तिलहन फसलों में मूंगफली का उत्पादन क्षेत्र 5.09 लाख हेक्टेयर से 5.25 लाख हेक्टेयर तथा सूरजमुखी का बिजाई क्षेत्र 27 हजार हेक्टेयर से सुधरकर 49 हजार हेक्टेयर पर पहुंच गया।

उधर तेलंगाना सरकर ने केंद्र से कूड पाम तेल (सीपीओ) पर आयात 10 प्रतिशत के मौजूदा स्तर से बढ़ाकर 44 प्रतिशत नियत करने और रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड प्लॉट में उत्पादित यूरिया की सम्पूर्ण मात्रा का आवंटन सिर्फ तेलंगाना तक सीमित रखने का आग्रह किया है। तेलंगाना में खरीफ फसलों की बिजाई शीघ्र ही जोर पकड़ने की संभावना है उससे पूर्व केन्द्र से की गई यह दो मांग विशेष महत्वपूर्ण है तेलंगाना में ऑयल पाम के बड़े बड़े बागान लगे हुए है।

लूज तेल (प्रति दस किलो)

इंदौर मूंगफली तेल 1570 से 1590, मुंबई मूंगफली तेल 1600, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1440 से 1445, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1375 से 1380, मुंबई सोया रिफाइंड 1450, मुंबई पाम तेल 1470, इंदौर पाम 15.25, राजकोट तेलिया 2480, गुजरात लूज 1525, कपाल्या तेल इंदौर 1460 रुपए।
प्लांटों के सोयाबीन भाव एकैआएस पूड बदनावर 7050, अबी एग्री उज्जैन 7050, धानुका सोपा नीमच 7050, मित्तल कंडीशन देवास 7050, सांवरिया प्लांट इटारसी 7075 रुपए।

 

हरियाणा केले का उत्पादन का बनेगा हब, वैज्ञानिकों ने नई किस्म की इजाद

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।