New banana variety हरियाणा केले का उत्पादन का बनेगा हबNew banana variety हरियाणा केले का उत्पादन का बनेगा हब

New banana variety Haryana : हरियाणा जल्द ही केले की खेती का हब बनने वाला है। हरियाणा के बागवानी विश्वविद्यालय द्वारा केले की खेती की नई किस्म को इजाद किया है और यह किस्म हरियाणा के खेतों की मिट्टी के अनुरूप है।

इस किस्म के माध्यम से केले का उत्पादन भी ज्यादा होगा और किसान बागवानी के क्षेत्र में नया आयाम को छू सकेंगे। फिलहाल हरियाणा देश के दूसरे राज्यों के सहारे ही केला खा रहा है। हर साल करोड़ों रुपये का केला पड़ोसी राज्यों और दिल्ली की आजादपुर मंडी मंगवाता है।

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय ने अपने ताजा सफल शोध में इस निर्भरता को खत्म करने का पूरा खाका खींचा है। विवि का लक्ष्य न केवल प्रदेश के किसानों की तकदीर बदलना है, बल्कि सालाना दूसरे राज्यों में जाने वाले करोड़ों रुपये के राजस्व को हरियाणा के भीतर ही रोकना है।

जानिये, कहां और कैसे होगी New banana variety की शुरुआत

एमएचयू के विज्ञानियों ने प्रदेश के भूगोल को देखते हुए केले की खेती के लिए दो मुख्य जोन चुने हैं। पहला यमुना की तराई वाले क्षेत्र दूसरा शोध केंद्र। यमुनानगर बेल्ट में पानीपत, करनाल, सोनीपत, यमुनानगर के अलावा कुरुक्षेत्र के वे इलाके जहां पानी की उपलब्धता पर्याप्त है और मिट्टी उपजाऊ एवं दोमट है।

शोध केंद्र के नेटवर्क में विवि अपने क्षेत्रीय केंद्रों जैसे मुरथल, राय्या और जींद के केंद्रों के जरिये अर्ध-शुष्क इलाकों में मल्चिंग और ड्रिप इरिगेशन तकनीक के साथ ट्रायल को भी आगे बढ़ा रहा है।

New banana variety का इन दो बड़े पहलुओं पर शोध

प्रदेश में केले की खेती पूरी तरह सफल हो, इसके लिए विज्ञानियों ने दो बड़े पहलुओं पर शोध किया है। केले के पौधे अत्यधिक ठंड और पाले को सहन नहीं कर पाते। इसके लिए सर्दियों में रात के समय हल्की ड्रिप सिंचाई का प्रयोग किया। जिससे तापमान को नियंत्रित रखा।

New banana variety ग्रैंड नैन किस्म का ही चयन क्यों?

शोध में सामने आया है कि ग्रैंड नैन किस्म हरियाणा की जलवायु के लिए सबसे उपयुक्त है। इस किस्म के एक गुच्छे का वजन 25 से 30 किलोग्राम तक होता है और इसकी बाजार में मांग सबसे अधिक है। यहां पर बदलती जलवायु के लिए यह सबसे अधिक सहनशील किस्म है।

इसे भी पढ़े : एक क्लिक में रजिस्ट्री से इंतकाल, हरियाणा ने शुरू किया पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।