Haryana Weather Update: भीषण उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीदHaryana Weather Update: भीषण उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद

न्यू सीरिज न्यूज हिसार: 

Haryana Weather Update : उत्तर भारत के कई राज्यों के साथ ही हरियाणा भी उमस भरी गर्मी से परेशान है। हालांकि कुछ हिस्सों में सोमवार यानी 29 जून को बारिश हुई, लेकिन अधिक क्षेत्र सूखे रहने से लोग परेशान हैं। इसी बीच राहत भरी खबर यह है कि 30 जून से मौसम में होने वाले बदलाव से उमस से छुटकारा मिल सकता है।

दरअसल हरियाणा के कई हिस्सों विशेषकर मध्य हरियाणा में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय रहा, लेकिन इसका असर उत्तर व दक्षिण हरियाणा में अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 30 जून को आधे से अधिक हरियाणा में यानी 15 जिलों में बारिश हो सकती है।

Haryana Weather Update: रात दिन गर्मी और उमस कर रही बेहाल

फिलहाल चल रहे मौसम में गर्मी चरम पर है। साथ ही मौसम में उमस होने से लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। हालांकि 30 जून सुबह की शुरूआत कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी से हुई, लेकिन लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। वहीं इस बार हरियाणा में मानसून का इंतजार भी लंबा होता जा रहा है। इसका प्रभाव तापमान पर भी पड़ रहा है। क्योंकि एक दिन पहले यानी 29 जून को हरियाणा के अधिकतर क्षेत्र भीषण गर्मी से तपते रहे। 11 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया। (Haryana Weather Update)

रोहतक रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर

इस बार गर्मी के मौसम में रोहतक शहर प्रदेश का सबसे अधिक शहर बना रहा है। सोमवार यानी 29 जून को भी रोहतक में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि इससे मिलते जुलते ही अन्य शहरों में भी तापमान रहा। सिरसा में अधिकतम तापमान 43.4, हिसार 43.3 और भिवानी 43 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा नूहं, फतेहाबाद, पलवल, गुरुग्राम, जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि यह तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है।

आज राहत ही फुहार

मौसम विभाग का कहना है कि 30 जून को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही 1 जुलाई से प्री-मानसून की सक्रियता भी बढ़ जाएगी। ऐसे में आने वाले दिन राहत देने वाले हो सकते हैं। हालांकि मानसून के लिए इस बार इंतजार और अधिक करना पड़ेगा। (Haryana Weather Update)

Haryana Weather Update: भीषण उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद
Haryana Weather Update

धान रोपाई का काम प्रभावित

बारिश नहीं होने के कारण और मानसून में देरी के चलते प्रदेश में धान की रोपाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। क्योंकि प्रदेश में धान के अधिकतर किसान बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में बारिश होने के बाद हरियाणा में धान की रोपाई गति पकड़ती है।

हालांकि रोपाई का काम शुरू हो चुका है, लेकिन अभी किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हिसार जिला के पेटवाड़ गांव निवासी किसान जसबीर के अनुसार उन्होंने धान की रोपाई के लिए 10 एकड़ खेत तैयार किया हुआ है, लेकिन बारिश की बेरूखी को देखते हुए धान लगाने का काम अभी शुरू नहीं किया है।

बिजली की बढ़ रही खपत

गर्मी बढ़ने के कारण प्रदेश में बिजली की खपत भी बढ़ रही है। जींद में बिजली अधिकारियों के अनुसार बिजली खपत 3 लाख यूनिट से अधिक पहुंच गई है। क्योंकि उमस भरी गर्मी में लोग एसी का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। इसके कारण बिजली आपूर्ति सुचारू रखना भी चुनौती बना हुआ है। अधिक लोड के कारण बिजली आपूर्ति में फाल्ट आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिसार एयरपोर्ट के पास 707 करोड़ रुपए से बनेगा मेगा IMSC, एयरपोर्ट, कॉरिडोर और इंडस्ट्री का संगम

लोगों पर दोहरी मार, गर्मी के साथ बिजली की आंख मिचोली

जींद में भारत नगर निवासी संजय कुमार के अनुसार बिजली आपूर्ति काफी प्रभावित रहती है। रात के समय कई बार कट लगते हैं। हैरानी की बात है कि शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में गर्मी में दोहरी मार पड़ रही है। जींद के डिफैंस कालोनी निवासी वरुण कुमार के अनुसार पिछले कुछ दिनों से रात को बिजली आपूर्ति काफी परेशान कर रही है।

By Dharmbir Sharma

मैं धर्मबीर दैनिक जागरण में बतौर चीफ रिपोर्टर के तौर पर तीन साल तक सेवाएं दी। इससे पहले लगातार दस साल तक देश का प्रमुख समाचार पत्र अमर उजाला में चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत रहा। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक पंजाब केसरी, दैनिक आज समाज भी कई संस्थानों के साथ काम कर चुका हूं। 19 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। फिलहाल मेरा डिजिटल प्लेटफार्म हरियाणा डेयरी के नाम से फेसबुक, यूट्यूब चल रहा है।