Jind property Attachment drug smugglersJind property Attachment drug smugglers

न्यू सीरिज न्यूज, जींद 

Jind property Attachment Police : हरियाणा की जींद पुलिस ने नशा का कारोबार करने वाले लोगों पर कड़ा प्रहार शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा नशा तस्करों की जमीन को कुर्क करने के लिए उनकी संपत्तियों को अटैच करना शुरू कर दिया है ताकि नशा का कारोबार करने वाले लोगों में डर का माहौल बन सके।

इसी कड़ी में जींद पुलिस ने जुलाना के एक नशा तस्कर की 28 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच कर दिया है। जींद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब नशा तस्करों को केवल जेल ही नहीं भेजा जाएगा, बल्कि अपराध से अर्जित उनकी अवैध संपत्तियों पर भी कानूनी शिकंजा कसते हुए उनकी आर्थिक कमर तोड़ी जाएगी।

जींद पुलिस ने जुलाना क्षेत्र के गांव करसोला निवासी प्रदीप की 28 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच किया है। प्रदीप पर यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत की गई है।

पुलिस ने जींद में इस संपत्ति को किया अटैच Jind property Attachment

जींद पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव करसोला निवासी प्रदीप के खिलाफ 29 जनवरी 2026 को जुलाना थाना में नशा तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। जुलाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप के कब्जे से 128 किलो 912 ग्राम गांजा बरामद बरामद किया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रदीप ने नशा का अवैध कारोबार करके संपत्ति अर्जित की हुई है। इसके आधार पर सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) द्वारा आरोपी की 5 कनाल 15 मरले, 7 सरसाई, कृषि भूमि व उसके बैंक खाते सहित लगभग 28 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को अटैच कर दिया है।

जींद पुलिस अब तक 3 करोड़ की संपत्ति कर चुकी है अटैच

पुलिस के अनुसार जींद पुलिस द्वारा नशा तस्करों की जमीन को अटैच करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी जींद पुलिस द्वारा जिले में नशा तस्करों की 3 करोड़ 28 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां अटैच (Jind property Attachment ) किया जा चुका है। इसके अलावा 7 नशा तस्करों के खिलाफ PIT NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

नशा तस्करों की संपत्ति पर चलाया बुलडोजर

पुलिस द्वारा जहां नशा तस्करों की संपत्ति को अटैच किया जा रहा है, वहीं अवैध तरीके से कमाई करके बनाए हुए निर्माणों को भी गिराया जा रहा है। जींद पुलिस ने 27 नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नरवाना की चमेला कॉलोनी में नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों (Jind property Attachment ) पर बुलडोजर चलाकर 26 अवैध मकानों को ध्वस्त किया, जो नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का सशक्त उदाहरण है।

इसे भी पढ़े : भीषण उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद, हरियाणा में बारिश का अलर्ट

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।