न्यू सीरिज न्यूज, जींद। फेमस हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा के साथी कलाकार अमर करनावल (Amar Karnawal) पर जींद के जुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। अमर करनावल ब्राह्मणवास में म्यूजिक कंपनी में काम करता है। अमर करनावल ने अपने सोशल मीडिया के पेज पर हथियारों के साथ फोटो डाली थी, इसी मामले में उस पर केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ASI गुरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमर करनवाल आफिशियल इंटरनेट मीडिया पेज का संचालक अमर करनवाल अवैध पिस्तौल के साथ अपनी पोस्ट इंटरने मीडिया पेज पर डालता है। आरोपित गांव ब्राह्मणवास में किसी म्यूजिक कंपनी में काम करता है।
अवैध असलाह की पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने से आसपास इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। आरोपित के पास कोई शस्त्र का लाइसेंस भी नहीं है। जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमर करनवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कौन है Amar Karnawal
अमर करनावल हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री के उभरते हुए लोक गायक और कलाकार हैं। अमर ने मुख्य रूप से हरियाणवी और देसी लोक शैली के गानों के माध्यम से पहचान बनाई है। पिछले कुछ वर्षों में उनके कई गाने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हुए हैं। मासूम शर्मा अमर करनावल को अपना भाई मानते हैं।
अमर करनावल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के करनावल गांव के हैं लेकिन बचपन से ही वह ब्राह्मणवास में मासूम शर्मा के साथ काम करते आ रहे हैं। अमर करनावल ने मासूम शर्मा के लिए दर्जनों हिट गाने लिखे हैं। मासूम शर्मा के जो फेमस गाने यूटयूब पर बैन किए गए हैं, वह अमर करनावल ने ही लिखे थे।
एक खटोला जेल के भीतर, मर्द, दो दादा, भोले तेरे प्यार में समेत कई हिट गाने अमर करनावल ने लिखे हैं, जो बच्चे की जुबान पर हैं। सोशल मीडिया के जरिए ही अमर करनावल को पहचान मिली है।

