न्यू सीरिज न्यूज नेटवर्क
today market price Indore : भारत सरकार द्वारा पेट्रोल में एथेनॉल के मिलाने की घोषणा का असर शक्कर के रेटों पर दिखाई देने लगा है। जहां पर आपूर्ति कम होने से इसकी कीमतों पर सीधा असर दिखाई दे रहा है। शक्कर की कीमतों में अचानक ही मिलों द्वारा बढ़ा दिया है।
इसके कारण इंदौर मंडी में शक्कर के भाव में अचानक ही 100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में उछाल देखने को मिला है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में शक्कर में ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि इस बार मानसून की कमजोरी का असर सभी फसलों पर दिखाई दे रहा है, लेकिन गन्ना के उत्पादक राज्यों में बारिश के कारण फसल कमजोर हो सकती है।
इसी संभावन के चलते शक्कर की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। जुलाई-अगस्त में भी हालत सामान्य रहने में संदेह है। इससे न केवल गन्ना की औसत उपज दर एवं पैदावार प्रभावित होने की संभावना है बल्कि गन्ना से शकर की औसत रिकवरी दर में भी कमी आ सकती है। कच्चे माल महंगा होने से देशी कपूर 1250 से 1320 रुपए बिक
गया। खोपरा गोला में नरमी दर्ज की गई।
इंदौर में today market price
शकर 4350 से 4430, रायलरतन साबूदाना लूज में 6700, 1 किलो पेंकिग में 7350, सच्चामोती लूज में 6600, 1 किलो पैकिंग में 7200, आधा किलो पैकिंग में 7300, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7180, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 7120, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) 5920 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 355 से 360 व बाक्स में 370 से 410, खोपरा बूरा 2750 से 5600 रुपए।
पूजन सामग्री नारियल 120 भरती 2000 से 2050, 160 भरती 2350 से 2400, 200 भरती 2500 से 2550, 250 भरती 2900 से 2950,
देशी कपूर 1250 से 1320, पूजा बादाम 250 से 260, बेस्ट 275 से 300, पूजा सुपारी 425, अरीठा 175 रुपए। केसर 185 से 200, बेस्ट 255 से 262 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 8000 रुपए।
मसाले कालीमिर्च 760 से 770, मिनिमटर 785 से 795, मटरदाना 800 से 910, हल्दी निजामाबाद 210 से 250, हल्दी सांगली 300, जीरा 240 से 245, मीडियम 250 से 285, बेस्ट 310, सौंफ मोटी 130 से 155, बेस्ट 185 से 275, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 385, बारीक 175 से 275, लौंग चालू 740 से 755, बेस्ट 785 से 800, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260 से 270,
जायफल 840 से 880, बेस्ट 925, जावत्री 1850 से 2000, वेस्ट 2300 से 2350, बड़ी इलायची 1350 से 1450, बेस्ट 1550 से 1650, पत्थरफूल 325 से 450, बेस्ट 500 से 550, हरी इलायची 1825 से 1875, एक्सट्रा वेस्ट 2375 से 2550, पानबार 1675 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 900 से 940, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 840 से 875, काजू एस डब्ल्यू 300 815 से 835, काजू जेएच 800 से 815, टुकड़ी 760 से 775, बादाम इंडिपेंडेट 835 से 855, कैलिफोर्निया 865 से 875, मोटा दाना 950 से 1025, टांच 750 से 775, खारक 125 से 165, मीडियम 185 से 210, बेस्ट 275 से 300, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 600 से 700, इंडियन 270 से 325, बेस्ट 340 से 365, चारोली 1550 से 1575, बेस्ट 1650 से 1675 रुपए।

