Tur Indore market priceTur Indore market price

न्यू सीरिज न्यूज, बिजनेस डेस्क

Indore market price Today  : इंदौर मंडी में तुवर के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। इस बार मानसून में देरी के चलते बुआई में कमी आई है, इसके चलते तुवर के भाव में तेजी आई है। तुवर के भाव में इंदौर मंडी में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली है।आने वाले समय में अगर मानसून का यही हाल रहा तो तुवर के साथ दूसरी दालों के भाव में तेजी आएगी।

कृषि मंत्रालय के अनुसार इस बार दालों में प्रयोग होने वाली फसलों की बुआई में कमी आई है। इसके चलते स्टाक करने वाले व्यापारी कमाई कर सकते है। चेन्नई में तुवर का भाव बढ़ गया है क्योंकि बारिश की देरी से फसल जोखिम फिर से फोकस में आ गया है।

व्यापारी यह देश रहे है कि क्या कमजोर बारिश हाजिर भाव में और तेजी ला सकती है। सूत्रों का कहना है कि यहां से जुलाई की वारिस सबसे बड़ा निर्णायक फैक्टर बनेगी। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5650, ऑस्ट्रेलिया 5950, तुवर लेमन 7400 व उड़द एफएक्यू 8125 रुपए।

दाल-दलहन Indore market price

दलहनः चना कांटा 6050, विशाल 5900 से 5950, काबुली डॉलर 7200 से 8600, मसूर 5900 से 5960, तुवर महाराष्ट्र सफेद 7450 से 7550, महाराष्ट्र लाल 7700 से 7900, कर्नाटक 8100 से 8300, निमाड़ी 6600 से 7400, मूंग बेस्ट गर्मी का 7200 से 7300, बोल्ड 7600 से 7800, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8600 से 9000, उड़द गर्मी का 8000 से 8400 रुपए प्रिंटल।

वालेंः चना दाल 7450 से 8150, मसूर दाल मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, बेस्ट तुवर दाल 9700 से 10800, ब्रांडेड तुकर वाल 12100, मूंग दाल 8900 से 9000, मूंग मोगर 10100 से 10200, बोल्ड 10400 से 10600, उड़द दाल मीडियम 9900 से 10100, बोल्ड 10200 से 10300, उड़द मोगर 10500 से 10700, बोल्ड 10900 से 11100 रुपए।

मूंग की एमपी में होगी सरकारी खरीद, भाव में आएगी तेजी

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।