न्यू सीरिज न्यूज, बिजनेस डेस्क
Mandi Bhav Today : ग्रीष्मकालीन समय में मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मंगू का उत्पादन किया जाता है। मंगू का ज्यादा उत्पादन होने के कारण देश व विदेश के लिए सबसे ज्यादा खरीद एमपी की मंडियों में होती है और मंगू के देश में भाव एमपी की मंडियों में आवक के हिसाब से होते है।
व्यापारियों की माने तो एमपी में सरकार द्वारा मूंग की सरकारी खरीद शुरू कर दी है। मूंग की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है और उनको फसल के उचित रेट मिलने वाले है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मूंग खरीद की सीमा 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की गई है।
ऐसे में किसानों की अधिकतर मूंग की बिक्री सरकारी खरीद से हो जाएगी, प्राइवेट व्यापारियों की नजर भी मूंग की खरीद पर बनी हुई है। चीन द्वारा भारत के ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद पर रोक लगाने के कारण इसकी कीमतों पर असर दिखाई दे सकता है। चीन फिलहाल बर्मा से मूंग खरीदी कर रहा है। इसका मुख्य कारण गर्मी का मूंग का दाना छोटा बताया गया है।
आने वाले समय में मूंग बाजार की दिशा मुख्य रूप से दो कारकों पर निर्भर करेगी-पहला मध्यप्रदेश की एमएसपी खरीद नीति और दूसरा मानसून की प्रगति एवं खरीफ मूंग बोवनी की स्थिति पर। मूंग कारोबारियों का कहना है कि सरकारी खरीदी से बाजार में कुछ तेजी की स्थिति बन सकती है। कुल मिलाकार बेस्ट क्वालिटी की मूंग में मंदी के आसार कम है। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5600, ऑस्ट्रेलिया 5875, तुवर लेमन 7325 रुपए।
दाल-दलहन की Mandi Bhav Today
दलहन: चना कांटा 6050, विशाल 5900 से 5950, काबुली डॉलर 7200 से 8600, रशियन 5800, बिटकी 5200 से 5300, मसूर 5900 से 5960, तुवर महाराष्ट्र सफेव 7300 से 7400, महाराष्ट्र लाल 7600 से 7800, कर्नाटक 8000 से 8200, निमाड़ी 6500 से 7300, मूंग बेस्ट गर्मी का 7200 से 7400, बोल्ड 7600 से 7800, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8600 से 9000, उड़द गर्मी का 8000 से 8400, ग्रेविटी क्लीन 8700 से 9000, हल्का 4000 से 6000 रुपए क्विंटल।
वालें: चना दाल 7450 से 7550. मीडियम 7650 से 7750, बोल्ड 7950 से 8150, मसूर दाल मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, तुवर दाल सवा नंबर 7100 से 7300, फूल 8300 से 8500, बेस्ट तुवर दाल 9700 से 10800, ब्रांडेड तुवर दाल 12100, मूंग दाल 8900 से 9000, मूंग मोगर 10100 से 10200, बोल्ड 10400 से 10600, उड़द दाल मीडियम 9900 से 10100, बोल्ड 10200 से 10300, उड़द मोगर 10700 से 10900, बोल्ड 11100 से 11300 रुपए।

