न्यू सीरिज न्यूज
New industrial hubs haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा में दो नए औद्योगिक हब (New industrial hubs) बनाने की घोषणा की है। यह नए औद्याेगिक हब 11500 हजार एकड़ में बनाए जाएंगे और इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। यह दोनों औद्योगिक हब पहले से घोषित नई आईएमटी से अलग होंगे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की कि यह नए औद्योगिक हब जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ लगते फरीदाबाद-पलवल और हिसार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास बनाए जाएंगे। इसके लिए फरीदाबाद-पलवल में आठ-नौ हजार एकड़ जमीन ली जाएगी। साथ ही हिसार एयरपोर्ट के पास 2500 एकड़ में औद्योगिक क्लस्टर विकसित किया जाएगा।
गुरुग्राम में नए औद्योगिक हब (New industrial hubs) बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह घोषणा गुरुग्राम में एक मीडिया हाऊस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। इन घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ने करीब एक दर्जन से अधिक घोषणाएं की गई। ‘हरियाणा का औद्योगिक एवं सर्वांगीण विकास’ विषय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में आग लगने जैसी किसी भी आपदा से निपटने के लिए जींद में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की नई बटालियन बनाई जाएगी।
तंग गलियों व बहुमंजिला इमारतों में आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन वाहनों के नहीं पहुंच पाने की समस्या से निपटने के लिए दमकल गाड़ियों में एक किलोमीटर तक के पाइप लगाए जाएंगे। विभाग के लिए अत्याधुनिक दमकल गाड़ियां व उपकरण को खरीद पर काम शुरू हो गया है।
सिरसा में बनाई जाएगी नई किन्नू की प्रोसेसिंग यूनिट
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किन्नू, स्ट्राबेरी, लीची और अमरूद के चार एक्सीलेंस सेंटर विकसित किए जाएंगे। सिरसा में किन्नू की प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएंगी। झज्जर में बागवानी का रीजनल सेंटर बनकर तैयार हो गया है।
प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है, जल्द ही निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो प्रणाली को और प्रभावी बनाया गया है, ताकि आवश्यक अनुमतियां मिलने में देर न हो। हाल ही में जापान दौरे के दौरान भी हरियाणा को हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
सीएम सैनी ने कहा कि गुरुग्राम को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए सड़क, मेट्रो, आरआरटीएस, जल निकासी और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों, समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में जनहितैषी शासन व्यवस्था स्थापित कर लोगों का विश्वास मजबूत किया है।
सीएम New industrial hubs के अलावा यह नई घोषणा की
आग के हादसों से निपटने को जींद में बनेगी एसडीआरएफ की नई बटालियन
बहुमंजिला इमारतों के लिए दमकल वाहनों में लगेंगे एक किमी लंबे पाइप
पांच लाख करोड़ के निवेश की लक्ष्य पूर्ति के लिए जल्द होगा सम्मेलन
10 नई आइएमटी व किन्नू, स्ट्राबेरी, लीची के एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे
जापान के दौरे में हरियाणा को हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी मिल चुके

