pm narender modi Hydrogen Train Inauguration Hydrogen Train Inaugurationpm narender modi Hydrogen Train Inauguration Hydrogen Train Inauguration

न्यू सीरिज न्यूज (Hydrogen Train Inauguration) : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी माह करेंगे। तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। जींद-सोनीपत ट्रैक पर चलने वाली हाइड्रोजन टे्रन के साथ अमृत भारत योजना के तहत बने जींद जंक्शन भवन का भी उद्घाटन संभव है।

इसे लेकर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन भवन और हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने एडीसी प्रदीप कुमार के साथ एकलव्य स्टेडियम का दौरा किया, जहां संभावित उद्घाटन समारोह स्थल और हेलीपैड के लिए जगह का निरीक्षण किया। हालांकि, प्रधानमंत्री के दौरे और उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रेलवे और जिला प्रशासन के पास कोई आधिकारिक पत्र नहीं आया है।

12 या 17 जुलाई को Hydrogen Train Inauguration की चर्चा

रेलवे अधिकारियों के बीच चर्चा है, उद्घाटन 12 या 17 जुलाई को हो सकता है। डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल काफी एडवांस स्टेज पर है। स्पीड ट्रायल सोनीपत से जींद सेक्शन में हो चुका है, जबकि अन्य सेक्शन में ट्रायल जारी है। उन्होंने कहा कि ट्रायल जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन निरीक्षण का कार्य जारी है।

pm narender modi Hydrogen Train Inauguration Hydrogen Train Inauguration
pm narender modi Hydrogen Train Inauguration Hydrogen Train Inauguration

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीआरएम ने हाइड्रोजन प्लांट में तकनीकी खराबी के सवाल पर कहा कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है और भारत में पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। विश्व में भी गिने-चुने देशों में ही हाइड्रोजन ट्रेन चल रही हैं। यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसमें शून्य कार्बन उत्सर्जन होगा। डीजल की जगह पानी का प्रयोग होने से यह तकनीक पर्यावरण के लिए लाभकारी है।

यह खबर भी पढ़ें : हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, 15 IAS-HCS अधिकारियों की ट्रांसफर

Hydrogen Train Inauguration : 120 करोड़ से बना हाइड्रोजन प्लांट

डीआरएम ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत जींद जंक्शन की बिल्डिंग अच्छी तरह से तैयार है और हाइड्रोजन फिलिंग के लिए प्लांट भी प्रभावी तरीके से स्थापित किया गया है। बता दें कि जींद- सोनीपत ट्रैक पर ट्रायल के दौरान प्रति किलोमीटर हाइड्रोजन ट्रेन में 800 ग्राम गैस की खपत रही थी। वहीं जींद-सोनीपत ट्रैक पर 10 कोच वाली इस ट्रेन को 75 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाने की रेलवे बोर्ड दे चुका है अनुमति। जींद जंक्शन के पास ही 120 करोड़ रुपये की लागत से हाइड्रोजन प्लांट बनाया गया है।

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।