mandi bhav todaymandi bhav today

mandi bhav today : केंद्र सरकार के पास इस बार दलहन फसलों का ऊंचा स्टॉक मौजूद है। इसके चलते दलहन फसलों में इस बार भाव में स्थिर होने का अनुमान है। व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल मिलर्स को डिमांड के हिसाब से कच्चा माल मिल रहा है और उससे तैयार माल की डिमांड भी पहले जैसी ही मौजूद है।

व्यापारियों को अनुमान है कि इस बार दाल-दलहनों का घरेलू बाजार भाव सीमित उतार-चढ़ाव के साथ एक निश्चित दायरे में स्थिर रहने की संभावना है क्योंकि एक तो सरकार के पास दलहनों का काफी ऊंचा स्टॉक मौजूद है और दूसरे विदेशों से विभिन्न दलहनों का नियमित रूप से आयात भी जारी है।

प्रमुख निर्यातक देशों में उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद से इसकी आपूर्ति की स्थिति आगे भी सुगम रहने के आसार है। जानकार सूत्री के अनुसार मार्च से ही दाल-दलहन की घरेलू मांग कमजोर होने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अधिकांश दलहनों का थोक मंडी भाव अब भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे या उसके आसपास चल रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अफ्रीका, म्यांमार, ब्राजील ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा आदि में दलहनों का शानदार उत्पादन होने का अनुमान है जिससे भारत को दलहनों का आयात बढ़ाने में दिक्कत नहीं होगी। तुबर एवं उड़द पर कोई आयात शुल्क नहीं लगता है जबकि देसी चना एवं मसूर पर महज 10-11 प्रतिशत का शुल्क लगता है।

केवल पीली मटर के आयात पर 30 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगाया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत में दलहनों का कुल आयात 2024-25 की तुलना में करीब 17 प्रतिशत घटकर 60 लाख टन के करीब रह गया। अब 2026-27 के आयात पर सबका ध्यान केन्द्रित है। 2025-26 में देश के अंदर 14.80 लाख टन से ज्यादा तुवर का आयात हुआ जिसमें अफ्रीका से हुए आयात की भागीदारी 11.10 लाख टन रही। इसी तरह म्यांमार से 5.40 लाख टन के साथ कुल 7.81 लाख टन उड़द का आयात किया गया।

दाल-दलहनों mandi bhav

दलहनः दलहनः चना कांटा 6100 से 6125, विशाल 5900 से 5950, काबुली डॉलर 7200 से 8500, रशियन 5800, बिटकी 5200 से 5300, मसूर 5900 से 5950, तुवर महाराष्ट्र सफेद 7500 से 7700, महाराष्ट्र लाल 7800 से 8000, कर्नाटक 8100 से 8400, निमाड़ी 6500 से 7500, मूंग बेस्ट गर्मी का 7200 से 7300, बोल्ड 7500 से 7800,

मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8700 से 9000, उड़द गर्मी का 8000 से 8600, ग्रेविटी क्लीन 8900 से 9100, हल्का 4000 से 6000 रुपए छिंटल। बालें: चना दाल 7450 से 8150, मसूर दाल मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100. तूवर वाल सवा नंबर 7200 से 7400, फूल 8300 से 8600, बेस्ट तुवर दाल 9800 से 10900, ब्रांडेड तुवर दाल 12200

मूंग दाल मीडियम 8700 से 8800, बोल्ड 8900 से 9000, मूंग मोगर 10100 से 10200, बोल्ड 10400 से 10600, उड़द दाल मीडियम 10000 से 10200, बोल्ड 10300 से 10400, उड़द मोगर 10700 से 10900, बोल्ड 11100 से 11300 रुपए। काबली चना कंटेनर भाव काबली चना (42-44) 9700, (44-46) 9400, (58-60) 7400, (60-62) 7200 रुपए। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5600, ऑस्ट्रेलिया 5900, सुबर लेमन 7650 व उड़द एफएक्यू 8300 रुपए।

 

हरियाणा सहित चार राज्यों सरसों ई- नीलामी पोर्टल पर बिकेगी, भाव में आएगा उछाल

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।