Haryana Roadways रोडवेज कर्मचारियों को विभाग ने दी बड़ी राहतHaryana Roadways रोडवेज कर्मचारियों को विभाग ने दी बड़ी राहत

न्यू सीरिज न्यूज, हिसार
Haryana Roadways Update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को विभाग द्वारा बड़ी राहत दी गई है। जहां पर रोडवेज के कर्मचारियों का लंबित नाइट भत्ते का भुगतान रोडवेज विभाग द्वारा की जाएगा।

हालांकि रोडवेज कर्मचारी यूनियन (Haryana Roadways) ने नाइट भत्ता जारी नहीं होने पर रात्रि बस ठहराव बंद करने का निर्णय लिया था, लेकिन विभाग द्वारा नाइट भत्ता जारी करने का पत्र जारी करते ही कर्मचारियों ने अपने फैसले को वापस ले लिया। रोडवेज कर्मचारियों का तीन साल तक भत्ता बकाया पड़ा था, लेकिन इसके चलते कर्मचारी लंबे समय से आंदोलनरत थे।

रोडवेज कर्मचारी नेता राजकुमार चौहान ने बताया कि रोडवेज मुख्यालय की ओर से करीब तीन साल से लंबित नाइट भत्ते के भुगतान के लिए 4 करोड़ 10 लाख रुपए जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश मिलने के बाद रोडवेज अधिकारी भुगतान प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गए है।

विभागीय स्तर पर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं ताकि जल्द कर्मचारियों के खातों में राशि पहुंचाई जा सके। नाइट भत्ते की मांग को लेकर चालक और परिचालक पिछले करीब 40 दिनों से आंदोलनरत हैं।

इस दौरान कर्मचारी लगातार धरना देकर अपनी मांगों को उठाते रहे। हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल रोडवेज में यूनियन के नेतृत्व में चालक और परिचालक सकितिक धरना दे रहे हैं।

यूनियन का कहना है कि मुख्यालय के निर्देश मिलने के बाद कर्मचारियों में संतोष है, लेकिन जब तक नाइट भत्ते की राशि उनके खातों में जमा नहीं हो जाती, तब तक सकितिक धरना जारी रहेगा। इसके साथ उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी का नाइट भत्ता का फार्म नहीं भरा गया है। उसका फार्म भरा जा रहा है। उसके बाद रोडवेज के ट्रेजरी में भेजा जाएगा, ताकि रोडवेज को और से जल्द नाइट भत्ता जारी किया जा सके।

Haryana Roadways कर्मचारियों  इन तीन साल के इतने रुपए बकाया

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) कर्मचारियों का  मई 2023 से मार्च 2024 तक 1152 यूइबर और 1081 कंडक्टर का नाइट हाल्ट किया है। इनकी एक करोड़ 66 लाख 93 हजार 200 रुपया बकाया है। इसी तरह परिचालकों की नाइट भत्ता बाकी है। इनकी एक करोड़ 55 लाख 51 हजार 800 रुपए बाकी हैं। इसी प्रकार अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 660 चालकों और 510 कंडक्टरों की नाइट भत्ता बाकी है। इसकी राशि 87 लाख 51 हजार 800 रुपया है।

इसे भी पढे : हरियाणा में इस टोल पर अब नहीं रोकनी होगी गाड़ी 100 की स्पीड में निकलेंगे वाहन

 

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।