न्यू सीरिज न्यूज, हरियाणा
iPhone 18 Pro Max के लांच होने को लेकर बाजार लगातार गर्म है। iPhone 18 Pro Max की फीचर जानने के लिए लोग काफी उत्साहित है और काफी लोग सोच रहे है कि अगर अब iPhone 17 Pro Max लेते है और तुरंत ही iPhone 18 Pro Max लांच हो गया तो मजेदार बात नहीं होगी।
इसी बीच में iPhone 18 Pro Max को लेकर कई लीक्स हुई है। इन लीक्स में फोन के लांच व उसके फीचरों को लेकर दावे किए गए है। iPhone 18 Pro Max के लांच होने के दावों ने लोगों की उम्मीद को बढ़ा दिया है।
iPhone 18 Pro Max के इन फीचर का किया दावा
iPhone 18 Pro Max को लेकर लीक्स की चल रही चर्चाओं में फोन की धांसू फीचर की चर्चा की गई है। इसमें iPhone 17 Pro Max के कदमों पर चलते हुए iPhone 18 Pro Max के एडवांस फीचर का दावा किया गया है।
लीक्स की माने तो iPhone 17 Pro Max में लोगों ने नए कलर ऑप्शंस के साथ बेहतर फीचर को पंसद किया गया था। ऐसे में iPhone 18 Pro Max अब इसी कलर को आगे बढ़ाते हुए फीचर को एडवांस किया जा रहा है, ताकि लोगों को इसके प्रयोग में आसानी हो सके।
iPhone 18 Pro Max के कैमरे में होंगे यह आप्शन
Apple iPhone 18 Pro Max की लीक्स के अनुसार इस फोन की डिस्प्ले का साइज 6.9-इंच हो सकता है और LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सिरेमिक शील्ड कोटिंग दी जाएगी।
Apple iPhone 18 Pro Max फोन Apple A20 Pro चिपसेट पर चलेगा। Apple iPhone 18 Pro Max में 8-कोर GPU, 12GB की RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। Apple iPhone 18 Pro Max में बैटरी भी मजबूत दी जाएगी।
लीक्स के अनुसार Apple iPhone 18 Pro Max में 5100mAh की बैटरी दी जाएगी और 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दी जाएगी। Apple iPhone 18 Pro Max में तीन कलर ऑप्शन Purple, Burgundy और Coffee Brown दिए जाएंगे।
iPhone 18 Pro Max का कैमरा होगा दमदार
Apple iPhone 18 Pro Max की लीक्स के अनुसार इसका कैमरा भी दमदार होने वाला है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) दिया जाएगा और 48MP का प्राइमरी कैमरा होगा। अगर इसके जूम की बात की जाए तो वह 4x ऑप्टिकल होगा।
48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा।
Apple iPhone 18 Pro Max भारत में कीमत व लांच की तिथि
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Apple iPhone 18 Pro Max भारत में इसी साल लांच होने वाला है। रिपोर्ट की माने तो Apple iPhone 18 Pro Max भारत में सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में लांच हो सकता है। इसके लिए पहले ही बुकिंग शुरू कर दी जाएगी और जल्द ही इस फोन के फीचर लोगों के सामने आने वाले है।
अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला Apple iPhone 18 Pro Max की अनुमानित कीमत ₹1,49,900 के आसपास मानी जा रही है। हालांकि फाइल कीमत भारत में लांच होने के बाद ही की जाएगी।

