न्यू सीरिज न्यूज, टैक डेस्क : अगर आप भी नई ब्रेजा गाड़ी (maruti brezza facelift 2026) खरीदने का मन बना रहे हैं तो कुछ दिन जरा ठहरिए। यह खबर आपके काम की है। जुलाई में ब्रेजा नए अवतार के साथ आ रही है। इसमें केवल फेस लिफ्ट ही नहीं, बल्कि इंटीरियर में भी बदलाव किया गया है। छोटी इंजन क्षमता, बड़े फीचर्स, टर्बो पावर और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ Brezza 2026 मार्केट में गेम चेंजर की तरह लौट रही है। आइए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में आपको बताते हैं।
मारुति ब्रेजा देश की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV में शामिल मानी जाती है। दूसरी कंपनियों की कुछ गाड़ियों में मेगा बदलाव किया गया तो मारुति ने भी नया दांव खेला है और Maruti Brezza अगले महीने यानि जुलाई में ब्रेजा फेसलिफ्ट लांच कर सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कंपनी के अंदर के कर्मचारी, अधिकारी व विश्वसत सूत्र बताते हैं कि जुलाई में ब्रेजा का अपडेट आएगा, और इस अपडेट के साथ SUV में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव ही नहीं, बल्कि इंजन, इंटीरियर और टेक्नोलॉजी के स्तर पर भी बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं।
Maruti brezza facelift में मिलेगा टर्बो-पेट्रोल इंजन
मार्केट में आने से पहले ही चर्चा का विषय बनी Brezza 2026 में ग्राहक को टर्बो-पेट्रोल इंजन समेत दो इंजन विकल्प मिलेंगे। यह 3 सिलेंडर तक का हो सकता है। इंजन की कैपेसिटी 98.6 हॉर्सपावर और 147.6 Nm टॉर्क पैदा करने की क्षमता होगी। यही नहीं इस गाड़ी में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिल सकते हैं। गाड़ी के अंदर मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी लाइनअप में जारी रह सकता है, जिससे ग्राहकों को दो इंजन विकल्प मिल सकते हैं।

बेहतर परफॅार्मेंस और किफायती आप्शन है maruti brezza facelift
जुलाई अपडेट में कंपनी अगर maruti brezza facelift में 1.0-लीटर टर्बो इंजन लाती है, तो इससे कम इंजन क्षमता वाले वाहनों पर लागू टैक्स संरचना का लाभ मिल सकता है। जो ग्राहक शानदार परफॉर्मेंस और किफायती ऑप्शन चाहते हैं तो Brezza 2026 आपके लिए शानदार विकल्प है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि Brezza 2026 में Maruti फैक्ट्री-फिटेड अंडरबॉडी CNG टैंक का इस्तेमाल कर सकती है। इससे बूट स्पेस पहले से ज्यादा उपयोग में लाया जा सकेगा तो वहीं जगह अतिरिक्त बच जाएगी। सीएनजी ग्राहकों को भी यह कार आकर्षित करेगी।
maruti brezza facelift में बाहर का ये रहेगा लुक
Brezza 2026 के डिजाइन को पूरी तरह से तो नहीं बदला गया है लेकिन इसे मॉडर्न टच दिया गया है, जिससे गाड़ी में नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलाइट्स, रीडिजाइन फॉग लैंप हाउसिंग, सिल्वर फिनिश वाली स्किड प्लेट और नए डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील शामिल किए जाने की संभावना है। SUV का प्लेटफॉर्म और ओवरऑल साइज लगभग पहले जैसा रहने की उम्मीद है।
maruti brezza facelift 2026 में इंटीरियर में भी होगा बदलाव
Brezza 2026 कार के इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नया डैशबोर्ड लेआउट, बेहतर सीट अपहोल्स्ट्री और बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए जाने की संभावना है। यह सिस्टम वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही वेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बेहतर यूजर इंटरफेस जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

इसके अलावा नई Brezza में एडवांस्ड सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया जा सकता है। इसमें लेवल-2 ADAS फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडैप्टिव ड्राइविंग असिस्ट जैसे आधुनिक सुरक्षा सिस्टम मिलने की संभावना है।
Brezza 2026 की कीमत क्या है
यूं तो कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख लांच की नई बताई है लेकिन कहा जा रहा है कि जुलाई 2026 में इसका इनोग्रेशन हो सकता है। इस समय ब्रेजा कार की कीमत 8 लाख 26 हजार रुपए से लेकर 14 लाख रुपए तक की मार्केट में उपलब्ध है। अब नए अपडेट में आने के बाद टर्बो इंजन, ADAS और अतिरिक्त फीचर्स जुड़े हैं तो कीमत में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है।
