PNB FD SchemePNB FD Scheme

न्यू सीरिज न्यूज, बिजनेस डेस्क

PNB FD Scheme 444: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यदि आप पंजाब नेशनल बैंक के खाता होल्डर है और अपनी जमा पूंजी से निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि बैंक द्वारा चलाई जा रही 444 दिन की फिक्स डिपॉजिट स्कीम (PNB FD Scheme) पर बंपर रिटर्न दिया जा रहा है।

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम में ग्राहक बिना किसी जोखिम के निवेश कर सकते हैं। पीएनबी बैंक (PNB Bank) के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार खाताधारकों को 444 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (PNB FD Scheme) पर सबसे अधिक ब्याज रिटर्न के रूप में दिया जा रहा है। अगर आप भी फिक्स डिपॉजिट स्कीम के माध्यम से निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह स्कीम आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

444 दिन की एफडी स्कीम (FD Scheme) पर मिलेगा अधिकतम 7.40 प्रतिशत रिटर्न

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाई जा रही 444 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (PNB FD Scheme) पर बैंक द्वारा अधिकतम 7.40% वार्षिक की दर से ग्राहकों को ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम के तहत पंजाब नेशनल बैंक के सुपर सीनियर सिटीजन को 7.40% वार्षिक ब्याज के रूप में रिटर्न मिलेगा।

इसके अलावा सीनियर सिटीजन को बैंक द्वारा 7.10 वार्षिक की दर से और सामान्य नागरिकों को 6.60% वार्षिक दर से ब्याज के रूप में रिटर्न दिया जा रहा है। बैंक द्वारा चलाई जा रही इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (PNB FD Scheme) में देश का कोई भी नागरिक जिसकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है और उसका पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है, वह व्यक्ति लाभ उठा सकता है।

ऐसे उठाएं फिक्स डिपॉजिट स्कीम (FD Scheme) का लाभ

पीएनबी बैंक द्वारा चलाई जा रही 444 दिनों की एफडी स्कीम में निवेश करने के लिए सबसे पहले आपको पंजाब नेशनल बैंक के किसी शाखा में अकाउंट खुलवाना पड़ेगा। पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक नजदीकी शाखा में जाकर या फिर ऑनलाइन माध्यम से भी इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम (PNB FD Scheme) में निवेश कर सकते हैं।

बता दें कि बैंकों द्वारा वित्तीय वर्ष पूर्ण होने के बाद फिक्स डिपाजिट करने वाले बैंक ग्राहकों को मिलने वाली ब्याज राशि में बदलाव भी किया जाता है। किसी भी फिक्स डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने से पहले उसे बैंक की एचडी से संबंधित नियम पर शर्तों को अवश्य पढ़ लें।

काली मिर्च की सप्लाई में कमी के कारण तेजी से बढ़ रहे भाव

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।