न्यू सीरिज न्यूज, बिजनेस डेस्क
Wholesale market prices : बाजार में सप्लाई कम होने के कारण इंदौर मंडी में काली मिर्च के भाव में तेजी देखने को मिली है। हालांकि केरल में काली मिर्च की कटाई का काम तेजी से चल रहा है और कटाई के काम को पांच माह हो चुके है, लेकिन उत्पादकों द्वारा उसकी बिक्री कम की जा रही है।
ऐसे में मार्केट में काली मिर्च की सप्लाई सीमित है। इसके कारण भाव तेजी से बढ़ रहे है। कोच्चि जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों को आपूर्ति बहुत कम है, जिससे कीमतों में वृद्धि हो रही है। मानसून जून की शुरुआत में केरल पहुंचा और बाद में अन्य क्षेत्रों में भी फैल गया, हालांकि, वर्षा का स्तर सामान्य से काफी कम है।
साथ ही, इस बात की चिंता है कि इस वर्ष राष्ट्रीय काली मिर्च उत्पादन में लगभग एक चौथाई की गिरावट आ सकती है। 2025-26 में भारत का निर्यात वॉल्यूम 19,806 मीट्रिक टन रहा, जो पिछले वर्ष के 20,830 मीट्रिक टन के आंकड़े से थोड़ा कम है, जबकि निर्यात मूल्य में वृद्धि हुई है। जुलाई से अतिरिक्त आयात की उम्मीद है, जिससे आपूर्ति में वृद्धि हो सकती है।

Wholesale market prices इंदौर
शकर 4290 से 4330, रायलरतन साबूदाना लूज में 6700, 1 किलो पैकिग में 7350, सच्चामोती लूज में 6600, 1 किलो पैकिंग में 7200, आधा किलो पैकिंग में 7300, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7330, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 7260, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) 6060 रुपए (भाव प्रति क्विटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 365 से 370 व बाक्स में 385 से 415, खोपरा बूरा 2750 से 5600 रुपए।
मसाले कालीमिर्च 760 से 770, मिनिमटर 785 से 795, मटरदाना 800 से 910, हल्दी निजामाबाद 210 से 250, हल्दी सांगली 300, जीरा 240 से 245, मीडियम 250 से 285, बेस्ट 310, सौंफ मोटी 130 से 155, बेस्ट 185 से 275, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 385, बारीक 175 से 275, लौंग चालू 740 से 755, बेस्ट 785 से 800, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260 से 270, हरी इलायची 1825 से 1875, एक्सट्रा बेस्ट 2375 से 2550, पानबार 1675 रुपाए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 900 से 940, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 840 से 875, काजू एस डब्ल्यू 300-815 से 835, काजू जेएच 800 से 815, टुकड़ी 760 से 775, बादाम इंडिपेंडेट 835 से 855, कैलिफोर्निया 865 से 875, मोटा दाना 950 से 1025, टांच 750 से 775, खारक 125 से 165, मीडियम 185 से 210, बेस्ट 275 से 300, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 600 से 700, इंडियन 270 से 325, बेस्ट 340 से 365, चारोली 1550 से 1575 रुपए।

