Recruitment Post Railway Section Controller Railway ki New Vacancy 2026Recruitment Post Railway Section Controller Railway ki New Vacancy 2026

न्यू सीरिज न्यूज, नई दिल्ली। रेलवे में भर्ती को लेकर तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर ये है कि रेलवे में नई वैकेंसी (Railway ki New Vacancy 2026) आ चुकी हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। आइए आपको पदों की संख्या, आवेदन करने, आयु, शैक्षणिक योग्यता समेत पूरी डिटेल बताते हैं।

RRB नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती विज्ञापन संख्या CEN 03/2026 के तहत कुल 119 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके तहत इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।

14 अगस्त 2026 आवेदन करने की अंतिम तारीख है। सेक्शन कंट्रोलर के पर चयनित होने वाले युवाओं को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपये शुरूआती सैलरी होगी। इसके बाद समयानुसार वेतन वृद्धि होगी।

Recruitment  Post Railway Section Controller Railway ki New Vacancy 2026
Recruitment Post Railway Section Controller Railway ki New Vacancy 2026

Railway में सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए अभ्यार्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बाकी क्वालिफिकेशन इंटरव्यू के समय दिखाई जा सकती है। आयु की बात करें तो RRB के नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन 1 जुलाई 2026 को न्यूतनम 20 साल और अधिकतम 33 साल का होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Railway सेक्शन कंट्रोलर पद का आवेदन शुल्क

रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 500 रुपए आवेदन फीस लगेगी तो एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 250 रुपए आवेदन फीस रहेगी। फीस केवल ऑनलाइन ही कटेगी।

RRB में सेक्शन कंट्रोलर सिलेक्शन प्रक्रिया

रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर पद की सिलेक्शन प्रक्रिया की बात करें तो इसके लिए चार लेवल होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा। उसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) होगा। दोनों क्लीयर होने के बाद डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) होगी। इसके बाद फाइनल और चौथा लेवल मेडिकल परीक्षण (Medical Test) का होगा। चारों में पास होने के बाद ही सिलेक्शन होगा।

महत्वपूर्ण लिंक तिथि / लिंक
आवेदन शुरू होने की तिथि 15 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन लिंक Apply Online
भर्ती अधिसूचना डाउनलोड Notification PDF

जो भी आवेदक रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पद पर आवेदन करना चाहते हैं, वह भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। अपने दस्तावेजों को पहले से ही तैयार कर के रखें तथा साइट खुलते ही आवेदन कर दें, क्योंकि बाद में साइट क्रेश हो जाती है तो कभी सर्वर में दिक्कत आती है। इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।