Haryana Roadways AC buses facing a shortage of loose change.Haryana Roadways AC buses facing a shortage of loose change.

न्यू सीरिज न्यूज नेटवर्क (Haryana Roadways) : हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो में इस समय खुले रुपयों यानि सिक्कों को लेकर दिक्कत चल रही है। वहीं जींद से चंडीगढ़, गुरुग्राम व दिल्ली जैसे लंबे रूटों पर चलने वाली AC बसों में ज्यादातर स्टापेज पर किराया राउंड फिगर में नहीं है। इस कारण यात्रियों व परिचालकों को खुले पैसों को लेकर दिक्कत रहती है। कई बार यात्रियों के पास एक या दो रुपये खुले नहीं होने के चलते परिचालकों को अपने जेब से ही यह खुले रुपये देने पड़ते हैं।

रोडवेज परिचालकों संदीप रंगा, सुरेंद्र, योगेश, सुनील का कहना है कि इस कारण दिनभर उन्हें 50 से 100 रुपये अपनी जेब से भरने पड़ते हैं। जींद डिपो में इस समय लगभग 165 रोडवेज बस हैं, जिसमें से किलोमीटर स्कीम की 37 बस हैं। किलोमीटर स्कीम वाली बस पर चालक परिवहन समिति का आपरेटर होता है, जबकि परिचालक रोडवेज कर्मचारी होता है। डिपो की साधारण बसों में किराया राउंड फिगर में है। वहीं डिपो में दस एसी बस हैं, इसमें से दो बस सफीदों व एक बस नरवाना उपकेंद्र में है, जबकि सात बस जींद मुख्यालय पर हैं।

Haryana Roadways : यात्रियों की सुविधा के लिए मिली थी 10 एसी बसें

यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल 15 अगस्त के बाद डिपो में दस एसी बस आई थी, जिन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है। एसी बस लंबे रूट पर चलने के कारण रास्ते में कुछ निर्धारित स्टापेज पर ही रुकती है, लेकिन परिचालकों के पास जो मशीन में किराया फीड है, वह राउंड फिगर में नहीं है।

Haryana Roadways AC buses facing a shortage of loose change.
Haryana Roadways AC buses facing a shortage of loose change.

जींद से चंडीगढ़ जाने वाली एसी बस में जींद से नगूरां का किराया 32, किठाना का किराया 58 रुपये, कसान का किराया 74 रुपये, कैथल का किराया 105 रुपये, पेहवा का किराया 157 रुपये, इस्माइलाबाद का किराया 188 रुपये, अंबाला का किराया 241 रुपये, डेराबसी का किराया 293 रुपये, जीरकपुर का किराया 309 रुपये व चंडीगढ़ का किराया 340 रुपये है। इन बसों में साधारण बसों से ज्यादा किराया होता है लेकिन सफर काफी आरामदायक रहता है।

Haryana Roadways : जींद चंडीगढ़ एसी बस टाइमटेबल

जींद से चंडीगढ़ रूट पर सुबह नौ बजकर 20 मिनट, दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर बस चलती है। वहीं गुरुग्राम रूट पर सुबह सात बजकर 50 मिनट पर, दूसरी बस 11 बजकर 20 मिनट और तीसरी बस दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम के लिए रवाना होती है। इसके अलावा दो बस सफीदों में और एक बस नरवाना उपकेंद्र में है। बढ़ी गर्मी के सीजन में एसी बसों की डिमांड बढ़ने लगी है। यात्री एसी बसों को प्राथमिकता देने लगे हैं। यात्रियों ने जींद से हिसार के लिए भी एसी बस चलाने की मांग की है।

Haryana Roadways : एसी बसों में होना चाहिए राउंड फिगर में किराया

रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के कार्यकारी महासचिव संदीप रंगा ने कहा कि एसी बसों में राउंड फिगर में किराया नहीं होने के चलते यात्रियों व परिचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यूनियन की ओर से महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर एसी बसों में किराया राउंड फिगर में करने की मांग की थी। अभी तक इसका कोई समाधान नहीं किया गया। इसके अलावा रोडवेज बसों में नई बसों को शामिल किया जाना चाहिए। इससे युवाओं को रोजगार के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

Haryana Roadways AC buses facing a shortage of loose change.
Haryana Roadways AC buses facing a shortage of loose change.

Haryana Roadways : मंगवाए गए हैं सिक्के

जींद रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन ने कहा कि रूट पर परिचालकों को खुले रुपयों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए एक व दो रुपये के साथ-साथ पांच व 10 रुपये के सिक्के मंगवाए गए हैं। वहीं एसी बसों में राउंड फिगर में किराया होना मुश्किल है। रोडवेज का प्रयास है यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जाए। जिस रूट पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा होती है, उसके हिसाब से बसों का संचालन किया जा रहा है।


यह खबर भी पढ़ें : जींद जिले में 5 विधानसभा, 305 गांव, 1043768 वोटर, कौन से दस्तावेज जरूरी, देखें A to Z जानकारी

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *