New washing Line Hisar : रेलवे विभाग की तरफ से हरियाणा में रेलवे सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। जहां पर हरियाणा के प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकास किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे विभाग की तरफ से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हिसार रेलवे स्टेशन में नई वाशिंग लाइन का निर्माण भी किया जाएगा।
यह तीसरी वाशिंग लाइन होगी। रेलवे विभाग की तरफ से करीब 44 करोड़ का बजट इस पर लगेगा। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर दो वाशिंग लाइनों के निर्माण का काम शुरू किया गया है। दो वाशिंग लाइनों के निर्माण पर करीब 66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार डबल वाशिंग लाइन परियोजना के तहत दो पिट लाइन, चार स्टेब्लिंग लाइन, शंटिंग नेक, सिक लाइन और मार्शलिंग लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य में डेढ़ वर्ष का समय लगेगा।
New washing Line से लांड्री की सुविधाओं में भी की जा रही बढ़ोतरी
रेलवे स्टेशन पर वाशिंग यार्ड के सामने बनाई गई लांड्री में सुविधाओं की बढ़ोतरी की जा रही है। यहां पर शुरुआत में पांच मशीनें मंगवाई गई थी। वहीं अब छह ओर मशीन मंगवाई जा रही है। जिससे लांड्री की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
यहां हिसार व आसपास स्टेशनों की ट्रेनों की धुलाई होने से हिसार रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की एसी ट्रेनों के शुरु होने की संभावनाओं में भी बढ़ोतरी होगी।
New washing Line बनने के बाद पुरानी को हटाया जाएगा
वर्तमान में हिसार रेलवे स्टेशन पर केवल एक वाशिंग लाइन होने के कारण ट्रेनों की धुलाई और सामान्य मरम्मत के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। रेलवे की ओर से इस वाशिंग लाइन को हटाया जाएगा। इसके बाद दूसरे फेज में नई वाशिंग लाइन का निर्माण किया जाएगा।
गौरतलब है कि एक ट्रेन की वाशिंग और मरम्मत में सामान्यतः 4 से 6 घंटे का समय लगता है, जिससे कई बार संचालन प्रभावित होता है। नई डबल वाशिंग लाइन बनने के बाद ट्रेनों को वाशिंग व मेंटेनेंस के लिए इंतजार की जरूरत नहीं पड़ेगी।

