Hydrogen Train Speed ​ increase will now run at 120 kmh instead of 85 kmhHydrogen Train Speed ​ increase will now run at 120 kmh instead of 85 kmh

न्यू सीरिज न्यूज, नई दिल्ली (Hydrogen Train update) : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ने को तैयार है। दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे वर्कशॉप में ट्रेन की टैक्नीकल टेस्टिंग की गई थी और उसके बाद अब इसे वापस जींद रेलवे जंक्शन पर लाकर खड़ा कर दिया है। परसों यानि 24 जून को इस ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ाकर टेस्ट किया जाएगा। अगर यह ट्रायल भी सफल रहता है तो फिर इस ट्रेन को यात्रियों के लिए ट्रैक पर उतार दिया जाएगा।

लखनऊ से रेलवे डिजाइन एवं मानक संगठन (RDSO) की विशेषज्ञ टीम 24 जून को ट्रेन की टेस्टिंग के लिए जींद आएगी। यह टीम ट्रेन पर पड़ने वाले लोड, इसकी स्पीड, कैपेसिटी समेत दूसरी टैक्नीकल चीजें नोटिस करेगी और हर एक पहलु को बारीकी से जांचा जाएगा। सभी टेस्टिंग में पास होने के बाद ही इसे यात्रियों के लिए चलाया जाएगा। पिछले चार महीने से ट्रेन की लगातार टेस्टिंग चल रही है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह से समझौता नहीं होगा और हर एक पैरामीटर पर खरा उतरने के बाद ही ट्रेन को रूट पर यात्रियों के लिए चलाया जाएगा।

Hydrogen Train Speed ​ increase will now run at 120 kmh instead of 85 kmh
Hydrogen Train Speed ​ increase will now run at 120 kmh instead of 85 kmh

Hydrogen Train को 85 किलोमीटर की स्पीड का ट्रायल रहा था सफल

मई महीने में ही रेलवे सेफ्टी चीफ कमिश्नर ने भी हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग की थी और इसके बाद जो जांच रिपोर्ट बनाई, उसके आधार पर हाइड्रोजन ट्रेन को 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाने को मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद ट्रायल के दौरान हाइड्रोजन ट्रेन का 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाकर देखा गया, जो सफल रहा। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अगर सभी तरह के रिजल्ट पॉजिटिव रहते हैं तो फिर 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक स्पीड से ट्रेन चलती नजर आएगी।

Hydrogen Train का 120 करोड़ का प्रोजक्ट, 89 किमी सफर, 25 रुपए किराया

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का प्रोजक्ट करीब 120 करोड़ रुपए का है। यह जींद से सोनीपत रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी और इस 89 किलोमीटर के सफर का किराया भी मात्र 25 रुपए निर्धारित किया गया है। जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन के 6 स्टॉपेज जींद जंक्शन, पांडू पिंडारा, भंभेवा, गोहाना जंक्शन, मोहाना और सोनीपत जंक्शन होंगे। जींद से सोनीपत तक ट्रेन का एक सफर महज एक घंटे का रह जाएगा। बस या दूसरे पर्सनल व्हीकल से जाने पर डेढ़ से दो घंटे लगते हैं।

Hydrogen Train Speed ​ increase will now run at 120 kmh instead of 85 kmh
Hydrogen Train Speed ​ increase will now run at 120 kmh instead of 85 kmh

Hydrogen Train की किराया लिस्ट 

  • जींद से पिंडारा हाइड्रोजन ट्रेन किराया : 5 रुपए
  • जींद से भंभेवा हाइड्रोजन ट्रेन किराया : 10 रुपए
  • जींद से गोहाना हाइड्रोजन ट्रेन किराया : 15 रुपए
  • जींद से मोहाना हाइड्रोजन ट्रेन किराया : 20 रुपए
  • जींद से सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन किराया : 25 रुपए

Hydrogen Train की खासियत

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह से ग्रीन हाइड्रोजन पर्यावरण फ्रेंडली होगी। यह धुंआ या दूसरा किसी तरह का प्रदूषण नहीं करेगी। केवल पानी और भाप (Water vapor) ही निकलेगी। एक किलोमीटर की यात्रा में मात्र 1 किलोग्राम हाइड्रोजन गैस की जरूरत होगी।

हाइड्रोजन ट्रेन में एक बार में अधिकतम 400 यात्रियों की कैपेसिटी होगी। इसमें साधारण इंजन की बजाय ‘हाइड्रोजन फ्यूल सेल’ (Hydrogen Fuel Cells) लगाया गया है। बैटरी बैकअप के लिए फ्यूल सेल के साथ-साथ हैवी-ड्यूटी लिथियम-आयन बैटरी लगाई गई हैं और ये एक्सट्रा पावर और बैकअप देती हैं।

उत्तर रेलवे के पीआरओ अजय माइकल का कहना है कि 24 जून को हाइड्रोजन ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ाने को लेकर टेस्टिंग की जाएगी। पिछले माह 85 किलोमीटर की स्पीड का टेस्ट किया गया था, जो पूरी तरह से सफल रहा। अब दिल्ली शकूरबस्ती रेलवे वर्कशॉप में टैक्नीकल टेस्टिंग के बाद 120 किलोमीटर प्रति घंटा से दौड़ाने को तैयार किया गया है।

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।