MANREGA Job मनरेगा के तहत लगे हुए कर्मचारी होंगे पक्के, सरकार ने लिया फैसलाMANREGA Job मनरेगा के तहत लगे हुए कर्मचारी होंगे पक्के, सरकार ने लिया फैसला

MANREGA Job Scheme : राजस्थान सरकार ने मनरेगा के तहत लगे हुए हजारों कर्मचारियों को नियमित नौकरी के तौर पर बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान सरकार की तरफ से मनरेगा में लगे विभिन्न पदों पर 3967 कर्मचारियों को नियमित यानी पक्का करने का फैसला लिया गया है।

इन कर्मचारियों को राजस्थान सरकार की तरफ से सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत लाभग दिया जाएगा। 3967 पदों में वह कर्मचारी शामिल जो लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर व ग्राम रोजगार सहायकों के पदों पर कार्यरत है।

MANREGA Job पर लगे कर्मचारियों में खुशी

सरकार के इस फैसले का पता चलते ही मनरेगा स्कीम में लगे हुए कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजस्थान सरकार के इस फैसले के बाद दूसरे राज्यों में कार्यरत कर्मचारी भी राज्य सरकारों पर पक्का करने का दबाव डालेगी।

ऐसे में आने वाले समय में मनरेगा कर्मचारियों का अन्य राज्यों में आंदोलन देखने को मिल सकता है, क्योंकि यह कर्मचारी राजस्थान सरकार के फैसले को आधार मानकर पक्का करने की मांग करेंगे।

आपको बता दे कि राजस्थान में मनरेगा यानी वीबी-जी राम-जी के तहत लगे हुए कर्मचारी लगातार आंदोलनरत थे। सरकार की तरफ से पहले लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायकों,कंप्यूटर आपरेटर व ग्राम रोजगार सहायकों की नियुक्ति की थी।

इसके बाद से कर्मचारी मानदेय तय करने व नियमित करने की मांग की जा रही थी। इसके लिए राजस्थान के बानसूर विधानसभा के विधायक देवी सिंह शेखवात की तरफ से विधानसभा में सवाल उठाया था। उनके उठाए गए सवाल के आधार पर सरकार की तरफ से मनरेगा कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया है। सरकार ने विधानसभा में कहा है कि यह प्रक्रियाधीन है। इन कार्मिकों की स्क्रीनिंग का फार्मूला भी सरकार ने सामने रखा है।

राजस्थान के इन मनरेगा कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

राजस्थान विधानसभा में आए सवाल के अनुसार राजस्थान के अलग-अलग जिलों में इन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। सरकार की तरफ से जिला के हिसाब से कार्यरत कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

इसमें अजमेर जिले में 90, अलवर जिले में 146, भरतपुर जिले में 101, बाड़मेर जिले में 225, बारां जिले में 125, भीलवाड़ा जिले में 139, दौसा जिले में 64, धौलपुर जिले में 42, जयपुर जिले में 184, जोधपुर जिले में 142, उदयपुर जिले में 321 कार्मिक कार्यरत हैं। ऐसे में सरकार अब जिला के हिसाब से इन कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया को अपनाएगी।

राजस्थान के गांवों में नया टैक्स मॉडल, हर घर से 1200 रुपए सालाना टैक्स वसूलेंगी पंचायतें

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।