न्यू सीरिज न्यूज, राजस्थान
New flight Rajasthan: राजस्थान के किशनगढ़ एयरपोर्ट से अब यात्रियों को दिल्ली व नोएडा के पास बने जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी फ्लाइट मिलने वाली है। आपको बता दे कि यह फ्लाइट नियमित तौर पर चलेगी और यात्रियों को प्रतिदिन हवाई सफर करने का मौका मिलेगा।
हालांकि एयरपोर्ट की तरफ से पहले ही इसके बारे में सूचित कर दिया था, लेकिन अब एक जुलाई से किशनगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली व जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी फ्लाइट सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए इन फ्लाइट की आनलाइन टिकट बिक्री भी शुरू हो गई है। ऐसे में किशनगढ़ से दिल्ली, नोएडा के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद व्यापार संबंध ज्यादा मजबूत होने वाले है।
नई फ्लाइट (New flight) का यह रहेगा शेड्यूल
राजस्थान के किशनगढ़ एयरपोर्ट से नई फ्लाइट के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। यहां पर इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से फ्लाइट की सुविधा शुरू की जाएगी। जहां पर 1 जुलाई से किशनगढ़ से दिल्ली के लिए इंडिगो द्वारा फ्लाइट की शुरुआत की जाएगी। इसके अगले ही दिन किशनगढ़ एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट के लिए नई फ्लाइट उड़ान भरने वाली है।
इंडिगो की तरफ से नई फ्लाइट के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है और इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इंडिगो की तरफ से बताया गया कि एक जुलाई से किशनगढ़ से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट शुरू होगी। इसी तरह दो जुलाई से नोएडा (जेवर) के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइन ने दोनों रूट पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। वेबसाइट पर सफर के लिए टिकट के रेट भी निर्धारित किए हुए है और आनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है।
New flight से एनसीआर के साथ मजबूत संपर्क होगा
किशनगढ़ से दिल्ली, जेवर एयरपोर्ट के लिए नई फ्लाइट (New flight) शुरू करने के बाद राजस्थान के अजमेर संभाग, मार्बल उच्चीग और एनसीआर के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा। जहां पर लोग नियमित रूप से आना जाना आसान हो जाएगा और व्यापार को नई गति मिलने वाली है। इस नई फ्लाइट से व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा और धार्मिक यात्राओं की भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
एक जुलाई से दिल्ली-किशनगढ़-दिल्ली सेक्टर पर सप्ताह में वार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। इसी तरह दो जुलाई से नोएडा (जेवर) किशनगढ़-नोएडा सेक्टर के लिए भी नई हवाई सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। नई फ्लाइट (New flight) का पूरा शेड्यूल इंडिगो की अधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

