Gas cylinder prices decreasedGas cylinder prices decreased

न्यू सीरिज न्यूज, नई दिल्ली
Gas Cylinder Price : पश्चिम एशिया में तनाव कम होते ही आम जनता को भी राहत मिलनी शुरू हो गई है। तनाव के बीच में गैस सिलेंडर के साथ पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। इसके कारण दूसरी वस्तुओं की लागत बढ़ने के कारण महंगाई नई रफ्तार से दौड़ रही थी, लेकिन अब जैसे ही तनाव कम हुआ और क्रूड ऑयल के रेट नीचे आए तो सरकार ने आम लोगों को भी राहत देनी शुरू कर दी।

भारत सरकार की तरफ से विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में 5 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये प्रति सिलेंडर के दाम घटाएं है। हालांकि यह केवल कार्मिशयल सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की गई है। जबकि घरेलू सिलेंडर लोगों को उसी रेट पर मिलते रहेंगे। इससे पहले सरकार की तरफ से लगभग दो साल पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी।

अब इतने रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price)

अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत ((Gas Cylinder Price)) तो नहीं बढ़ाई गई थी, लेकिन उसके वितरण के नियमों को सख्त कर दिया था। जहां पर व्यापारिक गतिविधियां करने वाले लोगों को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।

सरकार की नई कटौती के बाद घरेलू विमान के उड़ाने में प्रयोग होने वाले एटीएफ में 5 रुपये की कटौती करने के बाद अब एटीएफ की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर रह गई है। अगर गैस सिलेंडर की बात की जाए तो उसकी भी कीमतों में गिरावट आई है। तेल कंपनियों के अनुसार वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर में 19 किलोग्राम गैस आती है।

पहले इस गैस सिलेंडर की कीमत (Gas Cylinder Price)  3113.5 रुपये प्रति सिलेंडर थी, लेकिन अब इसकी कीमतों में 183.50 रुपये घटा दिए। यह इस वर्ष की पहली कटौती है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत अब 2,930 रुपये होगी। ऐसे में गैस सिलेंडर पर बनाने वाले विभिन्न उत्पाद बनाने वाले लोगों को राहत मिलेगी, वहीं कई वस्तुओं के निर्माण की लागत भी कम होगी।

इसे भी पढ़े : दिल्ली-अजमेर-मुंबई पोर्ट से सीधे जुड़ेगा हरियाणा, लॉजिस्टिक हब को मिली नई रफ्तार

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।