न्यू सीरिज न्यूज
New rules July 1, 2026 : देश में एक जुलाई 2026 से कई बड़े बदलाव लागू होंगे। इसका सीधा असर आम व्यक्ति की जेब व और बैंक खातों पर पड़ने वाला है। इन बदलावों में इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख से लेकर आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड और पासपोर्ट से जुड़े कई नियम शामिल हैं।
इसके अलावा आरबीआई ने बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए मिस सेलिंग से जुड़ा एक नया नियम भी बनाया है। इन सभी नियमों के बारे में पहले से जान लेना बहुत जरूरी है ताकि आपको आगे चलकर किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना पड़े और आप अपने पैसों का सही प्रबंधन कर सकें।
एक जुलाई से होंगे ये New rules
सात जुलाई है टीडीएस जमा करने की आखिरी तारीख
अगर आयकर कानून 2025 के प्रविधानों के तहत आकलन अधिकारी ने तिमाही आधार पर टीडीएस जमा करने की मंजूरी दी है तो अप्रैल-जून तिमाही के लिए टीडीएस जमा करने की आखिरी तारीख सात जुलाई है।
पासपोर्ट की फीस को बढ़ाया
अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि एक जुलाई से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। विदेश मंत्रालय ने सामान्य और तत्काल दोनों ही श्रेणियों के शुल्क में वृद्धि करने का फैसला किया है।
अब सामान्य पासपोर्ट बनवाने के लिए 1,500 की जगह 2,500 रुपये देने होंगे। ताकाल पासपोर्ट बनवाने के लिए 5,000 रुपये देने होंगे। पहले यह शुल्क 3,500 रुपये था। अब लोगों को नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट की रीइश्यू कराने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
रेलवे ने तत्काल टिकट के नियमों (New rules) में भी बदलाव
आइआरसीटीसी के जरिये तत्काल टिकट बुक कराने के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब आनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए यूजर का आधार वेरिफिकेशन यानी आधार ओटीपी सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।
आइटीआर भरने की आखिरी तारीख का रखें ध्यान
वित्त वर्ष 20:25-26 के लिए आइटीआर 1 और आइटीआर 2 आइटीआर और आइटीआर 31 जुलाई तय की गई है। अगर आप इस तय समयसीमा के अंदर अपना रिटर्न फाइल नहीं करते है, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।
देरी से रिटर्न भरने पर आपको अपनी पसंद के टैक्स रिजिम को चुनने में दिक्कत हो सकती के टैक्स रिजिम को चुनने में दिक्कत हो सकती कैपिटल गेन, और अन्य ऐसी गैर कारोबारी आय होती है, जिसके लिए आडिट की जरूरत नहीं है, उन्हें इस तरह के फार्म भरने होते है।
क्रेडिट कार्ड के New rules
एसबीआइ कार्ड ने फोनपे एसबीआइ क्रेडिट कार्ड पर्पल व फोनपे एसबीआइ क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट ब्लैक के रिवार्ड पाइंट्स के नियमों को बदल दिया है। अब इन पर रिवार्ड पाइट कमाने की सीमा तय कर दी गई है और कुछ खास ट्रांजेक्शन पर रिवार्ड पाइंट नहीं मिलेगा।
कारों की बढ़ने वाली हैं कीमतें
टाटा, किआ, एमजी और बीएमडब्ल्यू सहित कई वाहन कंपनियों ने एक जुलाई से अपने वाहनों की कीमते बढ़ाने का एलान किया है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने अपने वाहनों की कीमत में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का एलान किया है। वहीं, टाटा मोटर्स कमर्शियल – व्हीकल ने कीमतों को 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है।
बिना टिकट यात्रा पर भारी जुर्माना
अब ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर 250 से 500 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। महिला डिब्बों (कोच) में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर 2,500 रुपये का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
आधार अपडेट New rules
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में रजिस्टर्ड ईमेल आइडी को अपडेट कराने पर लगने वाले शुल्क को हटा लिया है। अभी तक इसके लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। अगर आधार एप का इस्तेमाल करके ईमेल आइडी अपडेट करते हैं, तो अगले छह महीने तक आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यूपीआइ के जरिये निकाला जा सकेगा पीएफ
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के जुलाई में अपने नए डिजिटल प्लेटफार्म पीएफओ 3.0 को लांच करने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के साथ ईपीएपाओं सब्सक्राइबर यूपीआइ के जरिये पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पीएफ का पैसा निकालने में कुछ दिन नहीं, बल्कि चंद मिनट लगेंगे।
मिस सेलिंग पर आरबीआइ New rules
अक्सर देखा जाता है कि बैंक कर्मचारी ग्राहकी को गलत जानकारी देकर या गुमराह करके कोई भी वित्तीय उत्पाद या बीमा पालिसी बेच देते हैं। इसे मिस सेलिंग कहा जाता है। नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी बैंक ने ग्राहक को गलत जानकारी देकर कोई उत्पाद बेचा है, तो बैंक को ग्राहक का पैसा वापस करना होगा।

