न्यू सीरिज न्यूज, चरखी दादरी। हरियाणा में लंबे समय से प्रतीक्षित फर्रुखनगर-इज्जर-चरखी दादरी-लोहारू नई रेलवे लाइन परियोजना (New Rail Line) अब धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ रही है। परियोजना के पूरा होने से चरखी दादरी जिले सहित पूरे दक्षिण हरियाणा के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
इस रेल लाइन के निर्माण के साथ जिले के चार ग्रामीण क्षेत्रों नीमली, तिवाला, नांधा और निहालगढ़ में नए रेलवे स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिससे हजारों ग्रामीणों को पहली बार अपने क्षेत्र के नजदीक रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
New Railway Line 129 किलोमीटर लंबी होगी
भारतीय रेलवे की इस परियोजना के तहत करीब 129 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। यह रेल मार्ग हरियाणा को सीधे देश के प्रमुख औद्योगिक और समुद्री व्यापारिक नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद चरखी दादरी का सीधा संपर्क फर्रुखनगर से स्थापित होगा, जहां से आगे गुजरात के प्रमुख बंदरगाहों तक रेल कनेक्टिविटी आसान होगी।
यह खबर भी पढ़ें : Transfer List : हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 इंस्पेक्टरों के तबादले, कई जिलों में बदली तैनाती
नई रेलवे लाइन के निर्माण से चरखी दादरी जिले में औद्योगिक निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। बेहतर परिवहन सुविधा मिलने से उद्योगों को कच्चे माल और तैयार उत्पादों के आवागमन में आसानी होगी। इससे नए उद्योग स्थापित होने की संभावना बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
New Railway Line से विद्यार्थियों और यात्रियों को होगी सुविधा
रेल परियोजना का सबसे बड़ा लाभ शिक्षा और रोजगार के लिए बड़े शहरों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों एवं आम यात्रियों को मिलेगा। दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी सहित अन्य शहरों तक यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो सकेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नजदीक रेलवे स्टेशन मिलने से लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
New Railway Station से कृषि क्षेत्र को भी होगा फायदा
नई रेल लाइन से कृषि क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। किसानों को अपनी उपज कम समय में बड़े बाजारों तक पहुंचाने का बेहतर विकल्प मिलेगा, जिससे परिवहन लागत कम होगी और कृषि उत्पादों के बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी।
हलके के विधायक मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से चरखी दादरी जिले का सामाजिक और आर्थिक विकास तेज होगा। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से व्यापार, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे तथा जिले की पहचान एक मजबूत औद्योगिक एवं परिवहन केंद्र के रूप में स्थापित होने की संभावना बढ़ेगी।

