न्यू सीरिज न्यूज, हरियाणा (Railway News) : रेवाड़ी, हिसार व ऋषिकेश रूट के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इन रूटों पर अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 2 प्रमुख समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब योग नगरी ऋषिकेश-रेवाड़ी समर स्पेशल का संचालन 29 जुलाई 2026 तक और हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 30 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा।
रेलवे के इस फैसले से हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमिताभ ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दोनों ट्रेनों के संचालन में विस्तार किया गया है।
Railway News : उदयपुर सिटी ऋषिकेश साप्ताहिक का टाइमटेबल
ट्रेन नंबर 09609 उदयपुर सिटी-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल का उदयपुर सिटी से संचालन 7 जुलाई से 28 जुलाई तक किया जाएगा। इस ट्रेन के संचालन में 4 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं। ट्रेन उदयपुर सिटी से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर चलकर अगले दिन रेवाड़ी जंक्शन पर 1 बजकर 24 मिनट पर पहुंचेगी और योग नगरी ऋषिकेश सुबह 10 बजकर 15 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09610 योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 8 जुलाई से 29 जुलाई तक किया जाएगा। यह भी 4 अतिरिक्त ट्रिप संचालित करेगी। ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से शाम 5 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन रेवाड़ी 2 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी और 2 बजकर 32 बजे प्रस्थान कर दोपहर बाद 3 बजकर 30 मिनट पर उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
Railway News : हिसार-वलसाड स्पेशल भी चलेगी अधिक दिन
रेलवे ने ट्रेन नंबर 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल के संचालन को भी बढ़ा दिया है। यह ट्रेन 22 जुलाई से 29 जुलाई तक 2 अतिरिक्त ट्रिप संचालित करेगी। ट्रेन हिसार से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर रवाना होकर रेवाड़ी 2 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद 2 बजकर 55 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे वलसाड पहुंचेगी।
यह खबर भी पढ़ें : Train route change : रेलवे ने 3 अगस्त से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के रूट बदले, इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
ट्रेन नंबर 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 23 जुलाई से 30 जुलाई तक 2 अतिरिक्त ट्रिप के साथ किया जाएगा। यह ट्रेन वलसाड से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजकर 20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी और 11बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान कर दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर हिसार पहुंचेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमिताभ का कहना है कि समर सीजन में यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में भी मदद मिलेगी।

