Nipun Parent App Breaking mobile addiction and transforming children habitNipun Parent App Breaking mobile addiction and transforming children habit

न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़। आधुनिक युग में स्मार्टफोन और मोबाइल की लत (Nipun Parent App) बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने इस चुनौती को अवसर में बदलने के लिए निपुण पेरेंट एप की शुरुआत की है।

यह एप बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान कर रहा है। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे इस एप के माध्यम से तकनीकी का सही उपयोग सीख रहे हैं और अपने माता-पिता के कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।

जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि यह एप विशेष रूप से कक्षा दूसरी और तीसरी के छात्रों के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को स्वयं करके सीखने के लिए प्रेरित करना है। छुट्टियों में बच्चे आमतौर पर मोबाइल पर गेम खेलने में समय बर्बाद करते हैं। इस एप के माध्यम से उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ दैनिक जीवन की जानकारियों से भी अवगत कराया जा रहा है।

2538 अभिभावक कर चुके Nipun Parent App डाउनलोड

अब तक 2,538 अभिभावकों ने इस एप को डाउनलोड किया है। गृहकार्य के माध्यम से बच्चे अपने माता-पिता के दैनिक कार्यों में सहयोग कर रहे हैं, जैसे रसोई के कार्य, समय और धन का प्रबंधन, और स्वच्छता। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल सरकारी स्कूलों के बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाएगी और उनमें आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करेगी।

Nipun Parent App क्या है और कैसे काम करता है

निपुण पेरेंट एप हरियाणा में शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य अभिभावकों को अपने बच्चों की शुरुआती शिक्षा (Foundational Literacy and Numeracy – FLN) से जोड़ना है। जींद जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ का कहना है कि यह ऐप राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि पहली से तीसरी क्लास तक के बच्चे पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ मजबूत कर सकें।

यह खबर भी पढ़ें : Salphas Treatment : पीजीआई चंडीगढ़ की नई ILE थेरेपी, सल्फास खाने पर भी बच सकती है जान

कैसे काम करता है Nipun Parent App

मास्टर राजेश वशिष्ठ के अनुसार निपुण पेरेंट एप अभिभावकों को रोज़ाना ऐसी सरल और रोचक गतिविधियां उपलब्ध कराता है, जिन्हें वे घर पर अपने बच्चों के साथ आसानी से कर सकते हैं। इसमें हर दिन उम्र और कक्षा के अनुसार नई गतिविधियां दिखाई जाती हैं। यह सभी गतिविधियां खेल, कहानी, कविता, चित्र पहचान, अक्षर, शब्द और गणित पर आधारित होती हैं। इस एप से जुड़कर माता-पिता बच्चे के साथ 15-20 मिनट तक इन गतिविधियों को पूरा कराते हैं।

Nipun Parent App का बच्चों को फायदा

Nipun Parent App के माध्यम से बच्चों में एक्टिविटी करने के बाद मोबाइल पर वीडियो, शॉर्ट वीडियो देखने की आदत कम होगी और पढ़ने-लिखने की क्षमता बढ़ेगी। बच्चों की गणित की बुनियादी समझ मजबूत होगी। इसके अलावा रचनात्मक सोच और भाषा कौशल में सुधार होगा और माता-पिता और बच्चों के बीच सीखने का समय बढ़ेगा। अभिभावक भी अपने बच्चे की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। Nipun Parent App केवल एक मोबाइल ऐप नहीं, बल्कि बच्चों की शुरुआती शिक्षा को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।