29 June holiday Haryana government courts closed29 June holiday Haryana government courts closed

न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़। हरियाणा में आज यानि 29 जून 2026 का गैजेट होलिडे (29 June Holiday) घोषित किया गया है तो वहीं पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट समेत सभी जिला कोर्ट आज बंद रहेंगी।

दरअसल पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु के आकस्मिक निधन पर सोमवार (29 जून) को हाईकोर्ट के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सभी जिला अदालतों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय की ओर से रविवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु, जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वर्तमान में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे, के निधन पर सम्मान स्वरूप 29 जून को न्यायिक कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। अब 29 जून को जिन मामलों में सुनवाई होनी थी, वह सभी 30 जून को सुनी जाएंगी। यह अधिसूचना कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (Acting Chief Justice) के आदेश पर जारी की गई है।

29 June holiday Haryana government courts closed punjab and haryana high court leatter
29 June holiday Haryana government courts closed punjab and haryana high court leatter

29 June Holiday आज संत कबीर जयंती का गैजेटेड होलिडे

वहीं दूसरी तरफ सोमवार यानि 29 जून को हरियाणा में संत कबीर जयंती के मौके पर गैजेटेड होलिडे घोषित किया गया है, इसलिए केंद्र कृत संस्थाओं को छोड़कर हरियाणा में बाकी सभी विभागों की छुट्टियां रहेंगी। जरूरी सर्विस पहले की तरह सुचारू रहेंगी।

यह खबर भी पढ़ें : PNB FD Scheme : 444 दिन की एफडी स्कीम पर पीएनबी बैंक दे रहा है बंपर रिटर्न, ऐसे उठाएं लाभ

इसके अलावा स्कूलों में पहले से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहे हैं। हरियाणा की अगर बात करें तो सूबे में आज पब्लिक हॉलिडे के कारण, ज्यादातर सरकारी बैंक ब्रांच बंद रह सकती हैं। वहीं इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM और दूसरी डिजिटल बैंकिंग सर्विस पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी।

कौन थे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस महावीर संधू

महावीर संधू मूल रूप से हांसी जिले के मसूदपुर गांव के थे। न्यायमूर्ति महावीर संधू का जन्म 4 अप्रैल 1967 को मसूदपुर गांव के साधारण किसान परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा के बाद दसवीं तक गांव के ही सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। 1972 में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से एलएलबी की डिग्री ली और पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकरण करवाया और दीवानी, संवैधानिक, आपराधिक, सेवा संबंधी मामलों की पैरवी शुरू की।

महावीर संधू परिवार के ऐसे पहले अधिवक्ता थे, जिन्हों वकालत में कदम रखा था। साल 1999 में महावीर संधू को भारत सरकार का अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता नियुक्त किया गया। 2000 में वह चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता बने। साल 2004 से 2008 तक हरियाणा सरकार के उप महाधिवक्ता रहे।


 

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।