न्यू सीरिज न्यूज, लखनऊ: UP Police recruitment : उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में उप निरीक्षक यानी SI की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें बड़ा अपडेट यह है कि अब इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की वैबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में 4543 सब इंस्पेक्टर यानी उप निरीक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए यह परीक्षा होगी और इसके बाद शारीरिक दक्षता होगी। ऐसे योग्य उम्मीदवारों का चयन अगले महीने तक होने की संभावना है। ऐसे में इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले युवाओं में काफी उत्साह है।
UP Police recruitment :लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों में उत्साह
दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यह भर्ती की जा रही है। इसके तहत एसआई पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड हो चुके हैं। इसमें उन उम्मीदवारों को मौका मिल रहा है, जिन्होंने लिखित परीक्षा में सफल सफलता पाई है। अब इस एडमिट कार्ड के आधार पर यह उम्मीदवार पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूपी पुलिस की वेबसाइट uppbpb.gov.in से UP Police SI PET Admit Card डाउनलोड करने होंगे। इसके लिए आसान सी प्रक्रिया रहेगी। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड के लिए यह रहेगी प्रक्रिया
इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार यूपी पुलिस की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर क्लिक करें। इसके बाद जब होमेपज आएगा तो इसमें सबसे ऊपर नोटिस बोर्ड का सेक्शन मिल जाएगा। यहां पर क्लिक करते हुए UP Police SI PET Admit Card लिंक को खोल लें। यहीं पर उम्मीदवार को अपने पंजीकरण और जन्मतिथि की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा। इसको प्रिंट कर अपने पास रख लें।
यह है शारीरिक दक्षता परीक्षा का शैड्यूल
उत्तर प्रदेश पुलिस में होने वाली एसआई की इस भर्ती के लिए पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा का शैड्यूल जारी किया गया है। यह परीक्षा 29 जून से शुरू हो जाएगी और पहली जुलाई तक चलेगी। हो रही है। इस दौरान कुल 3 दिन 29 व 30 जून और 01 जुलाई की तारीख शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तय की गई है।
यह शारीरिक दक्षता परीक्षा की विशेषता
पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को कड़ी शारीरिक परीक्षा से गुजरना होगा। इसके तहत पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट के अंदर लगानी होगी, जबकि 2.4 किलोमीटर की दौड़ का समय 16 मिनट रखा गया है। इसके अलावा अन्य शारीरिक योग्यताएं आवेदन के समय ही पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित कर दी थी।
16 मार्च से शुरू हुए थे आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन 16 मार्च से शुरू हुए थे। इसके तहत सामान्य, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए उम्मीदवारों के लिए 168 सेंटीमीटर और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 160 सेंटीमीटर लंबाई निर्धारित है। इसी प्रकार सीना सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के लिए 79-84 सेंटीमीटर निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 77-82 सेंटीमीटर रखी गई है।
यह भी पढ़ें : कॉलेज में दाखिले को लेकर पूरा शेडयूल जारी, 10 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट
नई भर्ती की संभावना
वहीं उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जल्द ही उत्तर प्रदेश में पुलिस और होमगार्ड में नई भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। विशेषकर जेवर में नया एयरपोर्ट बनने के बाद सुरक्षा और व्यवस्था प्रबंधन के लिए यह भर्ती की जा सकती हैं। यानी आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमा काफी बड़ा होने जा रहा है।

