न्यू सीरिज न्यूज, हिसार
Short-Range Weather Forecast Haryana : हरियाणा में चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग की तरफ से बुधवार को राहत भरा समाचार आया है। मौसम विभाग की तरफ से अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान (Short-Range Weather Forecast) जारी करते हुए 6 जिलों में अगले 3 घंटे के बीच में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से 24 जून 2026 को दोपहर 2.45 बजे जारी अलर्ट में बारिश की संभावना जताई है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा के करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, पंचकुला जिलों में कहीं कहीं तेज हवाओं व बारिश की संभावना है। इस दौरान इन जिलों के साथ लगते दूसरे जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
डा. मदन खीचड़ ने बताया कि यह बारिश पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ है। इन जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। इस माह के अंत तक मौसम विभाग ने हरियाणा में प्री मानसून की बारिश की संभावना है। जहां पर मानसून की बारिश हरियाणा में यूपी से होते हुए इंट्री करने वाली है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग का Short-Range Weather Forecast
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में इस सप्ताह बादलवाई रहने के कारण तापमान में ज्यादा बढोतरी नहीं होगी। हरियाणा में मौसम आमतौर पर 26 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई होगी।
इस दौरान हवाओं की दिशा बदलने की प्रबल संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है। इसके कारण अगले तीन दिनों में 26 जून तक हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज धूल भरी हवाएं चलने व कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
इस के बाद 27 व 28 जून के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने की संभावना है।

