न्यू सीरिज न्यूज, हरियाणा
Right-of-way campaign : हरियाणा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर्स शुरू किए गए राइट ऑफ-वे अभियान की दोबारा से शुरुआत हो रही है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से अलग-अलग जिलों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
जहां पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में सेक्टरों में घरों के बाहर गलियों में किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर के साथ गिराया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि अगर कोई इस कार्य में बाधा डाले उसके खिलाफ तुरंत ही कार्रवाई की जाए। इससे पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से कई शहरों में पहले चरण में अभियान चलाया जा चुका है।
जहां पर आलीशान कोठियों के बाहर बनाई गए निर्माण व पार्कों को उखाड़ दिया है। जहां-जहां पर यह अभियान चलाया गया है, वहां पर सड़कें चौड़ी हो गई है। सड़कों और आम रास्तों (Right-of-way )पर किए अवैध कब्जों को हटाने के लिए एक बार फिर प्रशासन ने बड़े स्तर पर तोड़फोड़ अभियान चलाने का फैसला किया है।
यह महाअभियान 2 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक अलग-अलग चरणों में चलेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बुलडोजर अभियान को चलाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने की मांग है। साथ ही पुलिस बल लगाने की मांग भी की गई है। फिलहाल हिसार, हांसी, टोहाना और फतेहाबाद में राइट ऑफ-वे अभियान चलाने का शेड्यूल जारी किया है।
Right-of-way अभियान की आरडब्लूए को भेजी जा रही सूचना
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ रामप्रसाद ने बताया कि कार्रवाई से पहले संबंधित सेक्टर्स की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और प्लॉट धारकों को इसकी सूचना भेजी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि टीम के पहुंचने से पहले ही वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा एचएसवीपी अतिक्रमण को हटाएगी।
Right-of-way अभियान में इन पर होगी कार्रवाई
अभियान के तहत सेक्टर्स की सड़कों पर अवैध रूप से बनाई गई ग्रिल, रैंप, बाउंड्री वॉल, बढ़ाए गए ग्रीन एरिया और लॉन जैसी अवैध संरचनाओं को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा 16 अप्रैल 2026 इस संबंध में आदेश जारी किया थे। इसके बाद से लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
Right-of-way अभियान के तहत इन इलाके में चलेगा बुलडोजर
फतेहाबाद के सभी सेक्टर्स : 2 जुलाई 2026
2026 भट्ट : 3 जुलाई
हांसी (सेक्टर 5, 6 और 6 पार्ट-टू) : 7 जुलाई 2026
टोहाना : 9 जुलाई 2026
हिसार (सेक्टर 16 और 17): 14 व 15 जुलाई 2026
हिसार (सेक्टर 13 और 13 पार्ट-टू): 21 व 22 जुलाई 2026
हिसार (सेक्टर 15 और डिफेंस कॉलोनी): 23 व 24 जुलाई 2026

