Haryana PPP Update Reverting from the in laws Family ID to the original Family ID.Haryana PPP Update Reverting from the in laws Family ID to the original Family ID.

न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़ (Haryana PPP) : हरियाणा में गलती से दूसरी फैमिली आईडी में जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। अब वह लोग अपनी मूल आईडी में वापस आ सकेंगे। जी हां, क्रीड ने परिवार पहचान पत्र में अपनी मूल आईडी में लौटने का ऑप्शन दे दिया है। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जो विवाद के दौरान या दूसरी वजह से अपनी ससुराल की आईडी में जुड़ गए थे।

बता दें कि हरियाणा में परिवार पहचान पत्र स्टेट कॉ-आर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि 50 हजार से ज्यादा ऐसे लोग हैं, जो विवाह के बाद मैरिज रजिस्ट्रेशन के समय गलती से अपनी ससुराल की फैमिली आईडी में शामिल हो गए थे। अब इन लोगों को दोबारा से उनके मूल परिवार की फैमिली आईडी में शामिल करने का प्रावधान कर दिया गया है। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र से संबंधित अनेक व्यावहारिक समस्याओं का समाधान भी होगा।

Haryana PPP Update Reverting from the in laws Family ID to the original Family ID.
Haryana PPP Update Reverting from the in laws Family ID to the original Family ID.

PPP में अपनी मूल आईडी में जुड़ने के लिए क्या करें

जो लोग गलती से अपनी ससुराल की फैमिली आईडी (Family Id) में जुड़े हुए हैं, उन्हें अपनी मूल आईडी में वापस जुड़ना है तो इसके लिए सबसे पहले संबंधित जिले के एडीसी कार्यालय में जाना होगा। वहां क्रीड कार्यालय में शिकायत दर्ज करवानी होगी। शिकायत फील्ड कोऑर्डिनेटर अथवा प्रोग्रामर के माध्यम से पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसके बाद एडीसी द्वारा मामले की जांच कर स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

पीपीपी के स्टेट कॉ-आर्डिनेटर सतीश खोला ने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित व्यक्ति की पत्नी और बच्चे किसी अलग फैमिली आईडी में दर्ज हैं तो स्वीकृति मिलने के बाद वे उसके साथ जोड़े जा सकेंगे। वहीं यदि पत्नी और बच्चे भी ससुराल की फैमिली आईडी में शामिल हैं, तो सभी सदस्यों को एक साथ उसके मूल परिवार की फैमिली आईडी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इससे परिवार के सभी सदस्य एक ही फैमिली आईडी के अंतर्गत दर्ज रहेंगे और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।

Haryana PPP Update Reverting from the in laws Family ID to the original Family ID.
Haryana PPP Update Reverting from the in laws Family ID to the original Family ID.

PPP के ये हैं फायदे

हरियाणा में केंद्र व राज्य सरकार की लगभग सभी सरकारी योजना पीपीपी यानि फैमिली आईडी (Family ID) से जुड़ी हुई हैं। हर परिवार की एक यूनिक आईडी बनी होती है। बुढ़ापा पेशन से लेकर विधवा पेंशन समेत समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही सभी योजनाएं, जिला कल्याण विभाग की योजना, राशन समेत सैकड़ों सेवाएं हैं, जिनका लाभ फैमिली आईडी के माध्यम से ही दिया जा रहा है। किसी तरह की सब्सिडी की योजना है तो वह भी पीपीपी के माध्यम से मिलने लगी है। यहां तक कि हरियाणा में सरकारी नौकरी के आवेदन भी पीपीपी के माध्यम से ही होते हैं।

PPP बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है। आधार कार्ड मोबाइल से लिंक होना चाहिए। इसके लिए सीएससी के माध्यम से राज्य के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होता है। इसके बाद क्रीड डिपार्टमेंट उसकी वेरिफिकेशन करेगा और उसके बाद फैमिली आईडी बनेगी। पीपीपी के लिए पहले ब्लॉक स्तर, उसके बाद जिला स्तर और फिर राज्य स्तर पर वेरिफिकेशन होती है।

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।