Hisar News Yamuna water to reach the village via the Rajasthan pipeline.Hisar News Yamuna water to reach the village via the Rajasthan pipeline.

न्यू सीरिज न्यूज, हिसार। राजस्थान से पाइप लाइन के जरिए हिसार जिले (Hisar News) के गांवों की प्यास बूझेगी। इससे ग्रामीण आंचल को पेयजल संकट से निजात मिलने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

राजस्थान की तरफ जा रही यमुना जल परियोजना की पाइप लाइन से हिसार, आदमपुर, नलवा और बालसमंद क्षेत्र के करीब 280 गांवों तक पानी पहुंचाने के प्रोजक्ट पर काम शुरू कर दिया है और प्रस्ताव तैयार कर के एसवाईएल (SYL) के मुख्य अभियंता को भेज दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एक्सपर्ट रिपोर्ट में परियोजना को तकनीकी रूप से संभव बताया गया है।

इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तेज की जा रही है। प्रस्ताव के मुताबिक, राजस्थान जाने वाली पाइपलाइन से जरूरत के अनुसार पानी लेकर हिसार जिले के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाया जाएगा। पानी वितरण व्यवस्था को लेकर जल संघर्ष समिति ने परियोजना की निगरानी के लिए एक जॉइंट कमेटी बनाने की मांग भी उठाई है।

Hisar जिले में बनेंगे 4 टेपिंग प्वाइंट

समिति का कहना है कि इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया जाए, ताकि निर्माण कार्य गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर पूरा हो सके। एसवाईएल परियोजना के तहत करीब 577 एमएमसीएफटी पानी की उपलब्धता बताई गई है, जिससे जिले के विभिन्न गांवों की पेयजल जरूरत पूरी की जा सकती है। इस परियोजना में राजस्थान सरकार और संबंधित कंसल्टेंट एजेंसी भी शामिल रहेंगी।

Hisar News Yamuna water to reach the village via the Rajasthan pipeline.
Hisar News Yamuna water to reach the village via the Rajasthan pipeline.

सिंचाई विभाग के प्रस्ताव के तहत पाइपलाइन से पानी निकालने के लिए चार टेपिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इनमें ढोला कला, न्यागांव, मिर्जापुर (डिविजन) और सरसाना माइनर क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों से क्रमशः अलग-अलग संख्या में गांवों को पेयजल आपूर्ति की योजना बनाई गई है।

सिंचाई विभाग का कहना है कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर आगे की प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृतियां ली जाएंगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ होगा। परियोजना पूरी होने पर लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे हिसार के ग्रामीण क्षेत्रों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

Hisar जिले को लेकर प्रोजक्ट में आगे क्या हो सकता है

सिंचाई विभाग के प्रस्ताव के बाद मामला सेंट्रल वाटर कमीशन की मंजूरी पर निर्भर करेगा। वहां से अगर मंजूरी मिल जाती है तो फिर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। उसके बाद पाइपलाइन, टैपिंग प्वाइंट और वितरण नेटवर्क विकसित कर चरणबद्ध तरीके से गांवों तक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। परियोजना तय समय पर पूरी होती है तो हिसार के दक्षिणी क्षेत्र में वर्षों से बनी पेयजल समस्या का बड़ा समाधान निकल सकता है और हजारों परिवारों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।


MANREGA Job : मनरेगा के तहत लगे हुए 3967 कर्मचारी होंगे पक्के, सरकार ने लिया फैसला

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।