Decline Sensex Nifty in stock marketDecline Sensex Nifty in stock market

न्यू सीरिज न्यूज, बिजनेस डेस्क

Stock Market Today : वैश्विक स्तर पर मची उथल पुथल के बीच में सप्ताह का पहला दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार सुबह सेंसेक्स व निफ्टी सपाट रेट पर खुली थी, लेकिन इसके बाद लगातार शेयर बाजार पर दबाव बना रहा।

जहां पर सेंसेक्स लगभग आधा प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी की बात की जाए तो उसमें भी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी पर लगभग आधा प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुई।

आपको बता दे कि शेयर बाजार (Stock Market) की सोमवार सुबह सपाट खुला था। उस समय सेंसेक्स में मामूली 45 अंक की गिरावट के साथ खुला था। वहीं निफ्टी की बात की जाए तो वह 5 अंक की मामूली बढ़त के साथ खुला था। जैसे-जैसे टाइम बढ़ता रहा तो भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बनता गया। जहां पर सेंसेक्स व निफ्टी इसके बाद हरे रंग में नहीं आए। भारतीय शेर बाजार के पीछे वैश्विक स्तर पर मची हलचल के कारण यह गिरावट देखने को मिली है।

शेयर बाजार (Stock Market) में सेंसेक्स ने इस प्रकार किया काम

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स की शुरुआत सपाट हुई थी। शुक्रवार को जहां सेंसेक्स 77,100.47 पर बंद हुआ था। सोमवार सुबह सेंसेक्स 77,055.21 रुपये पर खुला। जहां पर मामूली 45 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सेंसेक्स ने कुछ कवर किया और हरे रंग में नजर आया।

इस दौरान मामूली बढ़त के साथ 77,252.78 रुपये का हाई दर्ज किया गया। इसके बाद लगातार दबाव बना रहा है और सेंसेक्स लाल रंग में कारोबार करता हुआ नजर आया। जहां पर सेंसेक्स ने सोमवार को 76,621.75 तक लो के स्तर को छुआ। सोमवार को शेयर मार्केट 372 अंक की गिरावट के साथ 76,728.37 पर बंद हुई है।

शेयर बाजार (Stock Market) में निफ्टी ने इस प्रकार किया कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को निफ्टी की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई। जहां पर मामूली 5 अंक के साथ निफ्टी की शुरुआत हुई। शुक्रवार को जहां पर निफ्टी 24,056 पर बंद हुई थी। सोमवार को शेयर मार्केट में निफ्टी 24,061.75 पर खुली।

इस दौरान निफ्टी ने 24,120 का हाई स्कोर किया, लेकिन इसके बाद यह भी दबाव में नजर आई और पूरा दिन लाल रंग में ही कारोबार करती रही। सोमवार को निफ्टी ने न्यूनतम लो 23,924.55 रहा। शेयर मार्केट बंद होने के समय 109.75 अंक की गिरावट के साथ 23,946.25 पर बंद हुई है।

IT शेयरों पर बना रहा दबाव, Stock Market में हुई गिरावट

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में सोमवार को IT शेयरों पर पूरा दिन दबाव बना रहा। जहां पर मुनाफा बुक बुक करने व कुछ क्षेत्रों में नुकसान के डर के चलते IT शेयरों पर दबाव बना रहा। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के अधिग्रहण की खबर सामने आने के बाद उसके शेयर 10 फीसदी तक गिर गए। वहीं ऑटो शेयरों भी सोमवार को मिलाजुला असर दिखाई दिया। जहां पर इंडेक्स में आटो शेयर में 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

इसे भी पढ़े : 444 दिन की एफडी स्कीम पर पीएनबी बैंक दे रहा है बंपर रिटर्न, ऐसे उठाएं लाभ

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।